फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vignesh Shivan Birthday: काफी फिल्मी है विग्नेश-नयनतारा की लव स्टोरी, इस फिल्म के सेट पर हुई थी पहली मुलाकात

Sun, 18 Sep 2022 07:08 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
नयनतारा-विग्नेश शिवन - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ इंडस्ट्री के लोकप्रिय निर्देशक विग्नेश शिवन आज 37 साल के हो गए हैं। विग्नेश साउथ सिनेमा में अपने दमदार काम के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने कई हिट फिल्मों का निर्देशन किया है और इसी वजह से वह हिंदी पट्टी के दर्शकों के बीच भी कम पॉपुलर नहीं हैं। लेकिन अपने काम से ज्यादा अब विग्नेश अपनी लव लाइफ की वजह से लाइमलाइट बटोर रहे हैं। विग्नेश ने कुछ समय पहले ही साउथ इंडस्ट्री की सुपरस्टार नयनतारा से शादी रचाई है। दोनों की वेडिंग फोटोज ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था। लेकिन आज हम आपको विग्नेश और नयनतारा की लव स्टोरी के बारे में बताने जा रहे हैं, जो काफी फिल्मी है। 
विज्ञापन

2 of 4
नयनतारा-विग्नेश शिवन - फोटो : सोशल मीडिया
कैसे हुई नयनतारा और विग्नेश की मुलाकात?
विग्नेश और नयनतारा के लाखों फैन्स हैं। दोनों को एक साथ देखकर फैंस के चेहरे पर एक लंबी मुस्कुराहट आ जाती है। लेकिन कम ही लोग अपने चहते कपल की पहली मुलाकात के बारे में जानते होंगे। विग्नेश और नयनतारा की पहली मुलाकात फिल्म 'नानुम राउडी धान' के सेट पर हुई थी। विग्नेश इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे थे और नयनतारा फिल्म की लीड एक्ट्रेस थीं। साल 2015 में रिलीज हुई इस फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों करीब आए थे। 
विज्ञापन

3 of 4
विग्नेश शिवन, नयनतारा - फोटो : social media
खास अंदाज में पब्लिक किया रिश्ता
सिनेमा जगत के बाकी कपल्स की तरह विग्नेश और नयनतारा ने भी कुछ समय तक अपना रिश्ता दुनिया की नजरों से छिपाकर रखा था। साल 2015 में दोनों का रिश्ता शुरू हुआ था और लगभग एक साल तक दोनों पब्लिक प्लेस में सिर्फ एक अच्छे दोस्त की तरह मिलते थे। लेकिन साल 2016 में दोनों ने एक अवॉर्ड फंक्शन में कपल की तरह एंट्री करके सबको हैरान कर दिया। इस अवॉर्ड नाइट में विग्नेश और नयनतारा ने अपने रिश्ते को पब्लिक किया था। 
विज्ञापन

4 of 4
नयनतारा-विग्नेश शिवन - फोटो : सोशल मीडिया
पांच साल डेटिंग और फिर शादी
विग्नेश शिवन और नयनतारा ने लगभग पांच साल तक एक-दूसरे को डेट किया था और फिर दोनों ने साल 2021 में सगाई रचाई थी। दोनों ने सोशल मीडिया पर अपनी सगाई की तस्वीरें शेयर कर फैंस को यह गुडन्यूज दी थी और साल 2022 के जून महीने में विग्नेश और नयनतारा ने अपने रिश्ते को शादी के मुकाम तक पहुंचाया। विग्नेश और नयनतारा की शादी काफी हाईप्रोफाइल रही। दोनों के वेडिंग फंक्शन में साउथ के साथ बॉलीवुड के भी कई कलाकार दिखे थे।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें