'कुछ कुछ होता है', 'कभी खुशी कभी गम' और 'कल हो ना हो' इन सभी फिल्मों में आपको एक खास बात मिलेगी, वो है भव्य सेट, शानदार लोकेशन, भारतीय परंपराएं और पारिवारिक मूल्य। धर्मा प्रोडक्शन के संस्थापक यश जौहर की फिल्मों की यही तो खासियत थी। वो अपने दर्शकों के साथ कभी समझौता नहीं करते थे। 'दोस्ताना' यश जौहर की पहली ही फिल्म थी जो हिट रही। मिठाई की दुकान पर काम करने वाले यश जौहर आखिर कैसे फिल्म निर्माता बन गए, ये कहानी बड़ी दिलचस्प है।