फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाही परिवार से ताल्लुक रखती हैं राइमा सेन, दादी थीं राजकुमारी तो नानी कहलाईं 'महानायिका'

Fri, 06 Nov 2020 10:49 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
राइमा सेन - फोटो : फाइल
बंगाली और हिंदी सिनेमा की अभिनेत्री राइमा सेन का जन्म 7 नवंबर 1979 को हुआ था। उनकी मां मुनमुन सेन और नानी सुचित्रा सेन अपने समय की मशहूर अभिनेत्रियां थीं। सुचित्रा सेन को बंगाली सिनेमा की महानायिका कहा जाता है। इसके साथ ही राइमा की छोटी बहन रिया सेन भी अभिनेत्री हैं।  
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
राइमा सेन - फोटो : फाइल
राइमा फिल्मी बैकग्राउंड से जुड़ी हुई हैं ये तो सभी जानते हैं। लेकिन कम ही लोगों को पता है कि राइमा एक राजशाही परिवार से ताल्लुक रखती हैं। राइमा की दादी इला देवी कूच बिहार की राजकुमारी थीं। उनकी छोटी बहन गायत्री देवी जयपुर की महारानी थीं। राइमा के पिता भरत देव वर्मा त्रिपुरा के शाही परिवार से हैं।
विज्ञापन

3 of 6
राइमा सेन - फोटो : फाइल
अपने करियर की शुरुआत में ही, राइमा सेन ने हिट फिल्मों के निर्देशक रितुपर्णो घोष, कौशिक गांगुली, कमलेश्वर मुखर्जी, जोया अख्तर और अन्य के साथ काम किया। लेकिन, बात यहीं खत्म नहीं होती। उन्होंने अपने सह-कलाकार परमब्रत चटर्जी और निर्देशक सुमन घोष के साथ एक फिल्म भी बनाई, जिसका नाम था 'मी आमोर'। 

4 of 6
राइमा सेन
राइमा सेन ने बचपन से ही फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। वह पहली बार शबाना आजमी के साथ फिल्म गॉड मदर में नजर आई थीं। ये फिल्म साल 1999 में रिलीज हुई थी। अगले साल ही राइमा ने एक और हिंदी फिल्म में रवीना टंडन के साथ काम किया। इसमें उनके किरदार की काफी तारीफ हुई। 
विज्ञापन

5 of 6
राइमा सेन
राइमा ने अपने फिल्मी करियर के दौरान निर्देशक डी सत्यम की फिल्म 'बॉलीवुड डायरीज' में सेक्स वर्कर का रोल भी किया। इस फिल्म से राइमा ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। इसके बाद वह 'फनटूश', 'हनीमून ट्रैवल्स प्राइवेट लिमिटेड', 'इकलव्य' और 'दस' जैसी फिल्मों में नजर आईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
राइमा सेन - फोटो : फाइल
हालांकि बंगाली सिनेमा में तो राइमा सेन का जादू चला लेकिन बॉलीवुड में पहचान बनाने के लिए वो अभी भी संघर्ष कर रही हैं। उन्हें आज भी लोग बंगाली सिनेमा की ही अभिनेत्री के तौर पर देखते हैं। 

सासू मां ने किया गौहर खान का परिवार में स्वागत, तस्वीर साझा कर लिखा- 'मेरा प्यार और सपोर्ट आपके साथ है'

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें