ranbir kapoor alia bhatt
- फोटो : instagram
रणबीर कपूर
इस समय हिंदी सिनेमा में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की जोड़ी को सबसे हॉट कपल में से एक माना जाता है। आलिया और उनके पिता महेश भट्ट दोनों इस रिश्ते को लेकर सीरियस हैं। आलिया की दिली ख्वाहिश बताई जाती है कि वह हिंदी सिनेमा के सबसे इज्जतदार घराने कपूर खानदान की बहू बनें। दोनों के बीच नोंकझोंक भी चलती रहती है। रणबीर का अपनी फिल्मों की हीरोइन्स को लेकर खास फॉर्मूला रहा है। रणबीर किसी भी हीरोइन के साथ वह काम करते हैं, पर्दे की केमिस्ट्री को सच सा दिखाने के लिए इसे पर्दे के बाहर तक ले आते हैं। कैटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण यह सबक सीख चुकी हैं। आलिया को सबक मिलेगा या दूल्हा, समय पर निर्भर है।