हिंदी सिनेमा के एक्शन हीरो टाइगर श्रॉफ इन दिनों अपनी गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी के साथ ज्यादा से ज्यादा टाइम बिता रहे हैं। गुरुवार की रात दोनों को शॉपिंग करते हुए स्पॉट किया गया। दोनों का रिश्ता अब गहरा होता जा रहा है। चर्चा है कि जल्द ही दोनों शादी भी कर सकते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
Disha Patani and Tiger Shroff
- फोटो : amar ujala
दिशा और टाइगर कभी अपने रिश्ते की बात कबूलते तो नहीं लेकिन सोशल मीडिया पर उनके कमेंट्स उनके प्यार को जाहिर कर ही देते हैं। पिछले दिनों जब जैकी से इस रिश्ते के बारे में पूछा गया तो उन्होंने दिशा को लेकर बड़ा ही पॉजिटिव रिस्पॉन्स दिया। लगता है जैकी उन्हें अपनी बहू बना ही लेंगे।
विज्ञापन
3 of 5
Disha Patani
- फोटो : amar ujala
टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी बागी 2 जैसी फिल्मों में साथ नजर आ चुके हैं। पहली फिल्म के बाद से ही टाइगर और दिशा अक्सर साथ में नजर आते हैं। फैन्स भी इस जोड़ी को खूब पसंद करते हैं।
4 of 5
Tiger Shroff
- फोटो : amar ujala
दिशा और टाइगर अक्सर ही साथ-साथ में देखे जाते हैं, हमेशा अपने रिलेशनशिप से इनकार करते रहे हैं। अभी भी ये दोनों एक दूसरे को अच्छा दोस्त बताते हैं।
हाल ही में टाइगर से दिशा के साथ उनके रिलेशनशिप के बारे में पूछा गया। इसके जवाब में टाइगर ने कहा कि वे दोनों अच्छे दोस्त हैं और इसलिए साथ में नजर आते हैं। टाइगर ने कहा कि दिशा उनकी अच्छी दोस्त हैं इसलिए वह उनके साथ कॉफी या डिनर पर साथ जाते हैं।