नवाजुद्दीन सिद्दीकी
नवाज भले ही बड़े स्टार बन गए हों लेकिन लाइफ स्टाइल बिलकुल साधारण हैं। फिल्मी दुनिया से इतर नवाज की पर्सनल लाइफ बहुत ही दिलचस्प है। खासकर उनकी लव स्टोरी। जब नवाज 17 साल के थे। तब उन्हें पड़ोस की एक लड़की से इश्क हो गया। नवाज रोज उसका पीछा करते थे। एक दिन तो उन्होंने हिम्मत जुटाकर उसका हाथ पकड़ लिया। वो किसी घर में टीवी देखने जा रही थी। नवाज ने हाथ पकड़कर कहा, 'एक दिन मैं भी टीवी पर आऊंगा, तब मुझे देखना।' ये बातें नवाज ने एक इंटरव्यू के दौरान बताई थीं।