फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएल में KKR की हालत है ऐसी, शाहरुख को आज फिर दोहराना होगा '70 मिनट'

Sun, 20 May 2018 07:54 AM IST
श्रीलता बिश्वास, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
shah rukh khan
आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स प्लेऑफ में जाने की कोशिश में लगी है। कोलकाता टीम के मालिक शाहरुख खान लगभग हर मैच में अपनी टीम का जोश बढ़ाने के लिए स्टेडियम में मौजूद रहते हैं। हाल ही में उनका एक एड सामने आया था जिसमें टीम के खिलाड़ी शाहरुख खान की फिल्मों के डायलॉग बोलते नजर आए थे लेकिन अब लग रहा है शाहरुख को अपनी ही एक फिल्म का डायलॉग बोलने की जरुरत है जिससे खिलाड़ियों में जोश भर सकें।

 
विज्ञापन

2 of 5
Shah rukh Khan
आईपीएल के प्लेऑफ में अपनी जगह सुरक्षित करने के लिए केकेआर को आज सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हर हाल में मैच जीतना होगा। ऐसे में शाहरुख खान का 'चक दे इंडिया' का '70 मिनट' डायलॉग याद आता है जब उन्होंने वूमेन हॉकी टीम का कोच कबीर बेदी बनकर टीम का हौसला बढ़ाया था।
विज्ञापन

3 of 5
shah rukh khan
'चक दे इंडिया' में शाहरुख बोलते हैं- '70 मिनट, 70 मिनट है तुम्हारे पास, शायद तुम्हारी जिंदगी के सबसे खास 70 मिनट, आज तुम अच्छा खेलो या बुरा, यह 70 मिनट तुम्हें जिंदगी भर याद रहेंगे, तो कैसे खेलना है आज मैं तुम्हें नहीं बताऊंगा बस इतना कहूंगा कि जाओ और यह 70 मिनट जी भरकर खेल लो। ' 

4 of 5
shah rukh khan
'क्योंकि इसके बाद आने वाली जिंदगी में चाहे कुछ सही हो या ना हो, चाहे कुछ रहे या ना रहे, तुम हारो या जीतो लेकिन यह 70 मिनट तुमसे कोई नहीं छीन सकता, कोई नहीं, तो मैंने सोचा कि इस मैच में कैसे खेलना है आज मैं तुम्हें नहीं बताऊंगा बल्कि तुम मुझे बताओगे खेलकर। क्योंकि मैं जानता हूं कि यह 70 मिनट इस टीम का हर प्लेयर अपनी जिंदगी की सबसे बढ़िया हॉकी खेल गया तो यह 70 मिनट खुदा भी तुमसे वापस नहीं मांग सकता।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
shahrukh khan
शाहरुख आगे कहते हैं, 'तो जाओ, जाओ और अपने आप से, इस जिंदगी से, अपने खुदा से और हर उस इंसान से जिसने तुम्हें, तुम पर भरोसा नहीं किया अपने 70 मिनट छीन लो।'  अब अगर केकेआर को आज का मैच जीतना है तो उन्हें हर हाल में शाहरुख का ये डायलॉग याद करना चाहिए कि किस तरह फिल्म में हॉकी टीम ने पूरे मैच का पासा पलट दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें