फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

B'day Spl: फिल्मों में आने से पहले चौकीदारी का काम करता था 'फैजल', अब है मुंबई में करोड़ों का घर

Sun, 20 May 2018 07:54 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
नवाजुद्दीन सिद्दीकी
जीवन में कड़ा संघर्ष करने के बाद बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने ऐसा मुकाम हासिल कर लिया है जहां उनकी गिनती बेहतरीन एक्टर के रूप में होती है। नवाजदुद्दीन का जन्म 19 मई 1974 को मुजफ्फरनगर के छोटे से गांव बुढ़ाना में हुआ था। उनके जन्मदिन पर आइए जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।
विज्ञापन

2 of 7
Nawazuddin Siddiqui
नवाज के परिवार में आठ भाई-बहन थे। पिता किसान थे इसमें घर का खर्च पूरा नहीं पड़ पाता था इसलिए नवाज ने छोटी उम्र में ही नौकरी करनी शुरू कर दी थी। नवाज ने गुरुकुल कांगड़ी यूनिवर्सिटी से साइंस में ग्रेजुएशन किया लेकिन छोटे से कस्बे में कुछ बड़ा करने के बारे में सोच भी नहीं सकते थे इसलिए वो दिल्ली आ गए। खर्चा-पानी चलाने के लिए चौकीदारी की नौकरी कर ली  हालांकि अब मुंबई में उनका खुद का घर है।
विज्ञापन

3 of 7
nawazuddin siddiqui
नवाज कुछ बड़ा करना चाहते थे, कुछ कर दिखाने का जज्बा उनमें उबाल मार रहा था इसलिए उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में एडमिशन ले लिया। उन दिनों नवाज के पास रहने को घर नहीं था इसलिए उन्होंने अपने सीनियर से कहा कि वो उन्हें अपने साथ रख लें तो नवाज के कुछ सीनियर ने उन्हें इस शर्त पर अपने अपार्टमेंट में रहने की इजाजत दी कि वो उन्हें खाना बनाकर खिलाएंगे। नवाज तैयार हो गए और अपने सीनियर के साथ रहने लगे। 1996 में वहां से ग्रेजुएट हो गए।

4 of 7
नवाजुद्दीन सिद्दीकी
इसके बाद नवाज ने साक्षी थिएटर ज्वॉइन कर लिया। यहां उन्होंने मनोज बाजपेयी ओर सौरभ शुक्ला जैसे कलाकारों के साथ काम किया। ये उनकी सफलता की नहीं बल्कि संघर्ष की शुरुआत थी। हीरो बनने की चाह में नवाज मुंबई पहुंचे। यहां हर ऑडिशन में रिजेक्ट कर दिए जाते थे। नवाज के जो दोस्त उनके साथ मुंबई गए थे वो थक-हार कर घर लौट गए लेकिन नवाज डटे रहे। नवाज की पहली फिल्म 'सरफरोश थी।' इस फिल्म में नवाज ने मुखबिर का रोल निभाया था। फिल्म 'शूल' में नवाज को एक वेटर का रोल दिया गया। 
विज्ञापन

5 of 7
Nawazuddin Siddiqui
इस बीच नवाजुद्दीन 'जंगल', 'मुन्नाभाई एबीबीएस' और कुछ शॉर्ट फिल्म में छोटे-मोटे रोल किए। उनकी किस्मत का सितारा तब चमका जब साल 2010 में 'पीपली लाइव' रिलीज हुई। इस फिल्म से नवाज फिल्ममेकर्स की नजरों में आ गए। इसके बाद तो नवाज के पास फिल्मों की झड़ी लग गई। 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' में 'फैजल' के किरदार से नवाज ने सबका दिल जीत लिया। आज नवाज जाना-माना नाम बन गए हैं।
विज्ञापन

6 of 7
नवाजुद्दीन सिद्दीकी
नवाज भले ही बड़े स्टार बन गए हों लेकिन लाइफ स्टाइल बिलकुल साधारण हैं। फिल्मी दुनिया से इतर नवाज की पर्सनल लाइफ बहुत ही दिलचस्प है। खासकर उनकी लव स्टोरी। जब नवाज 17 साल के थे। तब उन्हें पड़ोस की एक लड़की से इश्क हो गया। नवाज रोज उसका पीछा करते थे। एक दिन तो उन्होंने हिम्मत जुटाकर उसका हाथ पकड़ लिया। वो किसी घर में टीवी देखने जा रही थी। नवाज ने हाथ पकड़कर कहा, 'एक दिन मैं भी टीवी पर आऊंगा, तब मुझे देखना।' ये बातें नवाज ने एक इंटरव्यू के दौरान बताई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
नवाजुद्दीन सिद्दीकी
एक किस्सा शेयर करते हुए हुए नवाज ने बताया था, 'मिस लवली की शूट के दौरान मुझे को-स्टार निहारिका को लिप किस करना पड़ा। मेरे लिए वह सीन काफी मुश्किल था। मैंने कभी अपनी पत्नी को भी ऐसे किस नहीं किया था।' बता दें कि नवाजुद्दीन की शादी काफी कम उम्र में हुई थी। तब वो फिल्म इंडस्ट्री में स्ट्रगल कर रहे थे। उनकी पत्नी अंजलि सिद्दिकी उन्हीं के गांव की रहने वाली हैं। नवाजुद्दीन एक बेटी और बेटे के पिता हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें