फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mika Singh: इसलिए बड़े भाई दलेर मेहंदी को पिता का दर्जा देते हैं मीका, कभी गबरू तो कभी सिंह बनकर दिखाया टशन

Fri, 10 Jun 2022 09:00 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
मीका सिंह, दलेर मेहंदी - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के मशहूर सिंगर मीका सिंह आज अपना 45वां जन्मदिन मना रहे हैं। 10 जून 1977 को पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में जन्मे मीका अपने गानों के अलावा विवादों को लेकर भी खूब चर्चा में रहे हैं। मीका का नाम एक या दो विवादों में नहीं बल्कि कई विवादों में उछला, लेकिन इससे मीका के गानों और उनकी लोकप्रियता पर कोई खास असर नहीं पड़ा। इन दिनों वह अपने स्वयंवर 'मीका द वोटी' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनके जीवन से जुड़ी कुछ बातें बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 4
मीका सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
कीर्तन से बॉलीवुड तक का सफर
बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले मीका सिंह का असली नाम अमरीक सिंह है। मीका के पिता अजमेर सिंह और मां बलबीर कौर स्टेट लेवल के रेसलर होने के साथ ही गाने भी गाते थे। छह भाई-बहनों में सबसे छोटे मीका ने आठ साल की उम्र से ही गायन शिक्षा शुरू कर दी थी। मीका गिटार के अलावा तबला और हारमोनियम भी बजाते हैं। मीका मशहूर सिंगर दलेर मेहंदी के भाई हैं, लेकिन उन्हें इंटस्ट्री में इसका ज्यादा लाभ नहीं मिला। शुरुआती दिनों में मीका कीर्तन में गाया करते थे और आज अपनी मेहनत के बल पर वह इस मुकाम तक पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

3 of 4
मीका सिंह, दलेर मेहंदी - फोटो : सोशल मीडिया
बड़े भाई को नहीं कह सकते न
मीका अपने बड़े भाई दलेर मेहंदी का बहुत सम्मान करते हैं और उन्हें किसी भी बात के लिए न नहीं कह पाते। इतना ही नहीं मीका आज तक जितनी भी रिलेशनशिप में रहे, उन्होंने अपने घर पर बड़े भाई से किसी को भी नहीं मिलवाया। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा, 'मेरी फैमिली में आज तक मेरी इतनी हिम्मत नहीं हुई कि मैं दलेर पाजी को अपनी गर्लफ्रेंड से मिला दूं। हमारे में ये सिस्टम ही नहीं है, वो रिस्पेक्ट रहती हैं।' मीका दलेर मेहंदी से काफी छोटे हैं, ऐसे में वह दलेर मेहंदी को बड़ा भाई ही नहीं अपने पिता का दर्जा भी देते हैं। मीका का कहना है, 'दलेर पाजी मेरे भाई ही नहीं पिता के समान हैं और साथ ही मेरे उस्ताद भी हैं। ऐसे में उनकी जगह सबसे ऊपर हैं।'
विज्ञापन

4 of 4
मीका सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
पंजाबी गबरू ने नहीं मानी हार
मीका ने दलेर मेहंदी के ही बैंड में बतौर गिटारिस्ट काम करना शुरू किया। उन्होंने दलेर मेहंदी के लिए सुपरहिट गाना 'रब रब कर दी' कंपोज किया। एक दिन इस पंजाबी गबरू ने गाना गाने की सोची और स्टूडियों में पहुंच गया, वहां भाई की वजह से एंट्री तो मिल गई, लेकिन आवाज सुनकर म्यूजिक डायरेक्टर ने मना कर दिया। इसके बाद भी अपनी धुन के पक्के मीका ने हार नहीं मानी और खुद का एल्बम लॉन्च किया और अपने पहले ही सुपरहिट गाना 'सावन में लग गई आग' के जरिए ऑडियंस के दिलों पर राज किया। मीका ने हिंदी और पंजाबी के अलावा मराठी, बंगाली, तेलुगू और कन्नड़ भाषा में भी कई गाने गाए हैं। इसके अलावा मीका ने पंजाबी फिल्म 'रैथ कपूर' में माइकल और 'बलविंदर सिंह फेमस हो गया' में बलविंदर का किरदार निभाया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें