फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

B'Day Spl: 4000 से ज्यादा गाना गाने वाले मन्ना डे इस सेलिब्रिटी के थे फैन, जेल जाने की आ गई थी नौबत

Tue, 01 May 2018 04:07 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
manna dey
मन्ना डे का जन्म 1 मई 1919 को कोलकाता में हुआ था। उन्होने स्कॉटिश चर्च कॉलेजिएट स्कूल, स्कॉटिश चर्च कॉलेज तथा विद्यासागर कॉलेज से पढ़ाई पूरी की। 1942 में मन्ना पहली बार अपने चाचा प्रसिद्ध संगीतकार कृष्णाचंद्र डे के साथ मुंबई आए और संगीत का सफर शुरू किया। 
विज्ञापन

2 of 5
Manna dey
मन्ना डे भारतीय संगीत की दुनिया की वह हस्ती रहे, जिन्होंने 50-60 के दशक में कई बड़े स्टारों की फिल्म को आवाज दी है। उस दौर में किसी फिल्म में गीतकार के रूप में मन्ना डे पहली पसंद हुआ करते थे। हिंदी के अलावा मन्ना डे मराठी, बंगाली, मलयालम समेत कई भाषाओं में गाने गाए हैं।  उनकी आवाज का असर कुछ ऐसा था कि लोग कहते थे, मोहम्मद रफी और किशोर कुमार के किसी भी गाने को मन्ना डे बड़े ही आराम से गा सकते थे, लेकिन मन्ना डे के गाए गाने को आवाज दे पाना रफी और किशोर कुमार के लिए मुमकिन नहीं था। 
विज्ञापन

3 of 5
मन्ना डे
अपने करियर में चार हजार से ज्यादा गाना गाने वाले मन्ना डे हिन्दी फिल्मों के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना के फैन थे। उनका मानना था कि जितनी खूबसूरती से राजेश खन्ना गानों पर परफॉर्म करते हैं, वैसा कोई और नहीं कर सकता। फिल्म 'आनंद' का गाना 'जिंदगी कैसी है पहेली' को राजेश खन्ना पर फिल्माया गया था। इसे मन्ना डे ने गाया था। 

4 of 5
मन्ना डे
लखनऊ में एक प्रोग्राम में परफॉर्म करने गए मन्ना डे के जेल जाने तक की नौबत आ गई थी। दरअसल, चारबाग रलेवे स्टेशन के पास एक संगीत समारोह का आयोजन होना था। कार्यक्रम के लिए दर्शक इंतजार कर रहे थे और उधर आयोजक रफूचक्कर हो गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मन्ना डे
आखिरकार पुलिस में शिकायत की गई और शो के लिए बतौर मेहमान बुलाए गए मन्ना डे को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ करने लगी। तभी शहर के रंगकर्मियों ने मिलकर मामला साफ किया और मन्ना डे को राहत मिली। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें