फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

B'day Spl: फिल्मों में आने से पहले कंसल्टेंट था ये डायरेक्टर, अब तक मिले कुल 6 नेशनल अवॉर्ड

Sat, 02 Jun 2018 07:38 AM IST
श्रीलता बिश्वास, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मणिरत्नम
दिग्गज फिल्ममेकर्स में शामिल मणिरत्नम का जन्म 2 जून 1956 को तमिलनाडु के मदुरै में हुआ था। मणिरत्नम ने बॉलीवुड को 'बॉम्बे', 'दिल से' और 'गुरु' जैसी बेहतरीन फिल्में दी हैं। उनकी पहली निर्देशित फिल्म साल 1983 में तमिल में आई 'पल्लवी अनु पल्लवी' थी। हिंदी में उन्होंने पहली फिल्म 'दिल से...' डायरेक्ट की थी जिसे क्रिटिक्स और दर्शकों ने खूब पसंद किया था।
विज्ञापन

2 of 5
मणिरत्नम
मणिरत्नम का पूरा नाम गोपाल रत्नम सुब्रमण्यम है। फिल्मों में कदम रखने से पहले उन्होंने एक कंसल्टेंट का काम किया। उन्होंने निर्देशक के रूप में अपने करियर की शुरुआत 1983 में कन्नड़ फिल्म 'पल्लवी अनु पल्लवी' से की। इस फिल्म में अनिल कपूर और लक्ष्मी लीड रोल में थे।
विज्ञापन

3 of 5
मणीरत्नम
मणिरत्नम को 1986 तमिल फिल्म 'मोउना रागम' से पहचान मिली। फिल्म में रेवती और मोहन लीड रोल थे। जो कि सुपरहिट रही थी। इस फिल्म के लिए मणिरत्नम को नेशनल अवॉर्ड  भी मिला था। 1992 में मणिरत्नम ने फिल्म 'रोजा' का निर्देशन किया। यही वो फिल्म थी जिससे ए आर रहमान ने डेब्यू किया था।

4 of 5
मणिरत्नम
मणिरत्नम की आने वाली फिल्म की बात करें तो चर्चा है कि वो एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म पर काम कर रहे हैं। इस फिल्म को हिंदी के साथ तमिल में भी बनाया जाएगा। सूत्रों का मानना है कि ऐश्वर्या की आने वाली फिल्म में उनके साथ उनके पति अभिषेक बच्चन भी काम करेंगे। इससे पहले भी मणिरत्नम द्वारा बनाई गई फिल्म  'गुरु' और 'रावण' में ऐश्वर्या और अभिषेक एक साथ काम कर चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मणिरत्नम
निजी जिंदगी की बात करें तो मणिरत्नम ने 1988 में सुहासिनी से शादी की। सुहासिनी साउथ की फेमस एक्ट्रेस हैं। दोनों की मुलाकात 1988 में हुई और कुछ समय बाद दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया। दोनों का एक बेटा है नंदन। मणि का परिवार चेन्नई के अलवरपेट में रहता है जहां वो अपनी प्रोडक्शन कंपनी ‘मद्रास टॉकीज’ चलाते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें