फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

B'day Spl: टॉपलेस फोटोशूट से ममता कुलकर्णी ने मचा दिया था तहलका, सिर्फ एक लत ने तबाह कर दिया करियर

Sat, 20 Apr 2019 06:45 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Mamta Kulkarni - फोटो : social media
90 के दशक की बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी ने अपनी बोल्ड अदाओं से दर्शकों के दिलों में एक खास पहचान बनाईं। 20 अप्रैल 1972 को मुंबई में जन्मीं ममता कुलकर्णी का आज जन्मदिन है।  उन्होंने 1992 में रिलीज हुई फिल्म 'तिरंगा' से अपने करियर की शुरुआत की हालांकि फिल्म में उनका छोटा सा रोल था। साल 1993 में आई फिल्म 'आशिक आवारा' ममता की पहली हिट फिल्म रही।  इसी साल ममता ने टॉपलेस फोटोशूट कराकर तहलका मचा दिया था। उनके चाहने वाले उनकी एक झलक पाने के लिए घंटों इंतजार किया करते थे। लेकिन एक ऐसा भी वक्त था जब लोग ममता कुलकर्णी को जान से मार देना चाहते थे। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
mamta kulkarni
ये बात उस समय की है जब ममता फिल्म इंडस्ट्री में नई थीं। कोई उन्हें जानता तक नहीं था। उन दिनों 'स्टारडस्ट मैग्जीन' के कवर शूट के लिए एक नए चेहरे की तलाश की जा रही थी। कई बड़ी हीरोइनों ने वो शूट कराने से मना कर दिया था। उस वक्त किसी ने ममता कुलकर्णी का नाम सुझाया था। ममता इसके लिए तुरंत तैयार हो गई थीं लेकिन जैसे ही उन्हें बताया गया कि इस फोटोशूट के लिए उन्हें टॉपलेस होना पड़ेगा ये सुनकर उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई। इस बाता का खुलासा उस फोटोशूट को करने वाले मशहूर फोटोग्राफर जयेश सेठ ने एक इंटरव्यू में किया था।
विज्ञापन

3 of 6
ममता कुलकर्णी - फोटो : SELF
जयेश के मुताबिक ममता टॉपलेस कवर शूट की बात सुनकर बोलीं, 'इसमें बहुत रिस्क है। मुझे सोचने का मौका चाहिए। अगर ये चल गया तब तो बात ही अलग है, लेकिन अगर नहीं चला तो मेरे घरवाले और ये फिल्म इंडस्ट्री मुझे बाहर निकालकर फेंक देगी।' कुछ समय सोचने के बाद ममता मान गई थीं लेकिन उन्होंने शर्त रखी कि अगर उन्हें फोटोशूट पसंद आएगा तो ही वह छपेगा वरना नहीं। मेकर्स ममता की ये बात मान गए थे। ममता ने बिना किसी हिचकिचाहट के जमकर टॉपलेस पोज दिया। ममता को ये फोटोशूट पसंद आया और जल्द ही ये मार्केट में भी आ गया। 

4 of 6
Mamta kulkarni
सारी मैग्जीन हाथों-हाथ बिक गईं। कई मैग्जीन को तो ब्लैक में भी बेचा गया। इस फोटोशूट के जरिए ममता कुलकर्णी को खूब शोहरत मिली। इसके लिए उन पर जुर्माना भी हुआ, लेकिन इससे वह रातों-रात लाइमलाइट में आ गईं। हालांकि कुछ लोगों ममता का यूं टॉपलेस होना रास नहीं आया। कई लोग ममता कुलकर्णी के विरोध में सड़कों पर उतर आए और उन्हें जान से मारने की धमकी देने लगे। हालांकि इससे ममता कुलकर्णी के करियर को फायदा ही हुआ। आमिर खान से लेकर सलमान खान, हर बड़े स्टार ने ममता कुलकर्णी के उस बोल्ड फोटोशूट की तारीफ की।
विज्ञापन

5 of 6
ममता कुलकर्णी
नामी प्रोड्यूसर्स और निर्देशकों ने ममता कुलकर्णी को अपनी फिल्म में लेने की इच्छा जाहिर की और यहीं से ममता कुलकर्णी के लिए स्टारडम का नया रास्ता शुरू हुआ। लेकिन किसे पता था कि कुछ सालों बाद वो शोहरत और स्टारडम ऐसा रूप ले लेगा ? कभी बुलंदी के शिखर पर रहीं ममता कुलकर्णी आज फर्श पर आ गिरी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ममता कुलकर्णी
शुरुआत में ममता के अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन से संबंधों की खबरें थीं, लेकिन कुछ समय बाद ही उनका नाम ड्रग तस्करी करने वाले विजय गोस्वामी के साथ जुड़ गया। उसी के साथ वह दुबई और केन्या में रहीं रही थीं। तस्करी के चलते विक्की जेल चला गया। इसके बाद ममता भक्ति में डूब गई और उन्होंने 'ऑटोबायोग्राफी ऑफ एन योगिन' नाम की एक किताब लिखी। बॉलीवुड में वापसी पर उन्होंने कहा था कि क्या घी को फिर से दूध बनाना मुमकिन है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें