फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ममता कुलकर्णी के जन्मदिन और राहुल गांधी पर भड़कीं ऋचा चड्ढा समेत ये हैं मनोरंजन की बड़ी खबरें

Sat, 20 Apr 2019 06:18 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Mamta kulkarni
90 के दशक की बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी ने अपनी बोल्ड अदाओं से दर्शकों के दिलों में एक खास पहचान बनाईं। 20 अप्रैल 1972 को मुंबई में जन्मीं ममता कुलकर्णी ने 1992 में रिलीज हुई फिल्म 'तिरंगा' से अपने करियर की शुरुआत की हालांकि फिल्म में उनका छोटा सा रोल था। साल 1993 में आई फिल्म 'आशिक आवारा' ममता की पहली हिट फिल्म रही। उन्होंने 'करण अर्जुन', 'क्रांतिवीर', 'वक्त हमारा है', 'बाजी' जैसी हिट फिल्में दीं। जिसमें उन्होंने सलमान खान से लेकर आमिर खान तक सभी के साथ काम किया लेकिन फिल्मों में ऊंचाई तक पहुंचने के बावजूद ममता अचानक फिल्म इंडस्ट्री से गायब हो गईं।  
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Ram Gopal Varma - फोटो : social media
अपने बयानों को लेकर विवादों में रहने वाले फिल्म निर्देशक रामगोपाल वर्मा एक बार फिर मुसीबत में फंस गए हैं। इस बार उन्होंने कोई बयान तो नहीं दिया लेकिन एक फेक फोटो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया। इसी के चलते उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। रामगोपाल वर्मा ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर चंद्रबाबू नायडू की एक तस्वीर साझा की थी, जिसमें उन्हें वाईएसआर कांग्रेस पार्टी में शामिल होते दिखाया गया था। 
विज्ञापन

3 of 5
सुरवीन चावला
फिल्म हेट स्टोरी 2 की अभिनेत्री सुरवीन चावला ने बेटी को जन्म दिया है। सुरवीन अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को काफी इन्जॉय करती थीं। इस खास पल की उन्होंने कई तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर की हुई है। अभिनेत्री ने बेटी का नाम ईवा रखा है। अभिनेत्री ने अपनी शादी दो साल तक छिपाकर रखी थी।

4 of 5
मनीष मल्होत्रा - फोटो : Amar Ujala
इंडस्ट्री के सबसे मशहूर फैशन डिजाइनर्स में से एक मनीष मल्होत्रा अपने फैशन स्टाइल और अपनी धमाकेदार पार्टियों के लिए जाने जाते हैं। ऐसी ही एक डिनर पार्टी रखी उन्होंने अपने घर पर। इस पार्टी में हिन्दी सिनेमा जगत की कई जानी मानी अदाकाराओं ने शिरकत की। गेस्ट लिस्ट में से सोनाक्षी सिन्हा, कृति सेनन, कियारा आडवाणी, अदिति राव हैदरी, हुमा कुरैशी, यूलिया वंतूर जैसी कई जानी मानी अदाकारायें यहां नजर आईं। पार्टी में कई स्टार किड्स ने भी शिरकत की। जिनमें रही अनन्या पांडे, खुशी कपूर और तारा सुतारिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऋचा चड्ढा - फोटो : social media
कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने शुक्रवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया और वह शिवसेना में शामिल हो गईं। शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ली। प्रियंका ने आरोप लगाया कि उनके साथ बदसलूकी की गई। और पार्टी ने इसे नजरअंदाज कर दिया। प्रियंका ने जब ट्वीट कर ये बात शेयर की तो सोशल मीडिया पर भारी समर्थन मिला। बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने उनका समर्थन किया और इसके लिए राहुल गांधी-प्रियंका गांधी को खरी-खोटी सुना दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें