मलाइका अरोड़ा इन दिनों अपने नए शो 'मूविंग इन विद मलाइका' को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस का यह शो आज डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हो गया है। इसमें मलाइका अपनी जिंदगी की कई दिलचस्प बातें शेयर करती नजर आईं। इस दौरान उन्होंने अपने एक्स हसबैंड और एक्टर अरबाज खान के बारे में भी कई बातें कीं। मलाइका ने बताया कि अरबाज को शादी के लिए उन्होंने प्रपोज किया था। इस दौरान वह काफी भावुक भी नजर आईं। बता दें कि अरबाज और मलाइका की पहली मुलाकात काफी प्रोफेशनल तारीके से हुई थी। कैसे हुआ दोनों में प्यार आइए जानते हैं...