माही विज
माही इसके अलावा कलर्स के ही शो 'बालिका वधु' में भी दिखीं थीं। जिससे उन्हें काफी लोकप्रियता मिली। इसके अलावा डांसिंग रिएलिटी शो 'झलक दिखला जा-4' और 'नच बलिए-5' में वह अपना डांसिंग टैलेंट आजमा चुकी हैं। बता दें कि माही फेमस अभिनेता ममूटी के साथ मलयालम की फिल्म 'अपरचितन'(2004) में नजर आ चुकी हैं। इतना ही नहीं वह रिएलटी शो 'खतरों के खिलाड़ी-5' का हिस्सा बन चुकी हैं, लेकिन पैर में चोट लगने के कारण उन्होंने यह शो छोड़ दिया था।