फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

B'day Spl: जिया खान को भी कास्टिंग काउच का करना पड़ा था सामना, नहीं मानी 'शर्त' तो कर दी गईं रिप्लेस

Tue, 20 Feb 2018 03:44 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
जिया खान
एक्ट्रेस जिया खान को भला कौन भूल सकता है। 20 फरवरी 1988 को जन्मीं जिया खान की मौत आज भी रहस्य बनी हुई है जो सुलझ नहीं पाई है। एक्ट्रेस जिया खान के बारे में वैसे तो आप कई बातें जानते होंगे। उनकी फिल्मों से लेकर उनके लिंक-अप तक। बहुत ही कम लोग जानते होंगे कि उन पर एक निर्देशक की बुरी नजर थी और इसी के चलते जिया खान को एक फिल्म से हाथ धोना पड़ा था।
विज्ञापन

2 of 6
jiah khan
दरअसल, केन घोष एक्टर शाहिद कपूर को लेकर फिल्म 'चांस पे डांस' बना रहे थे। इस फिल्म की सारी तैयारियां कर ली गईं थीं और लीड हीरोइन के लिए जिया खान को साइन भी कर लिया गया। जिया खान ने फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी इसी बीच अचानक ही केन घोष ने जिया खान को फिल्म से हटाकर जेनेलिया डिसूजा को साइन कर लिया।
विज्ञापन

3 of 6
jiah khan
जिया खान को फिल्म से हटा दिया गया लेकिन ना तो इसकी जानकारी उन्हें दी गई और ना फिल्म के हीरो शाहिद कपूर को। जिया खान को जैसे ही पता चला कि उन्हें फिल्म से निकाल दिया गया है तो उन्हें गहरा धक्का लगा, हालांकि फिल्म की रिलीज तक उन्होंने चुप्पी साधे रखी। 

4 of 6
Jiah Khan suicide case
फिल्म रिलीज होने के बाद जिया खान को रिप्लेस किए जाने का सच सामने आया। जिया खान के मुताबिक, केन घोष की उन पर बुरी नजर थी और इसीलिए उन्हें फिल्म छोड़ने के लिए बोला गया। जबकि केन घोष का कहना था कि जिया खान शाहिद कपूर के ज्यादा करीब जाने की कोशिश कर रहीं थीं इसीलिए उन्हें फिल्म से निकाला गया।
विज्ञापन

5 of 6
जिया खान
एक तरह से जिया का उस फिल्म से निकलना बेहतर ही रहा क्योंकि यह फिल्म बुरी तरह फ्लॉप रही। खुद एक इंटरव्यू में जिया खान ने कहा था कि अच्छा हुआ उन्होंने वह फिल्म नहीं की। उसी साल जिया की किस्मत का सितारा चमक गया क्योंकि उन्हें साजिद नाडियाडवाला की फिल्म 'हाउसफुल' में काम करने का मौका मिला। फिल्म में जिया खान ने अक्षय कुमार की एक्स-वाइफ का किरदार निभाया और वह अपना प्रभाव छोड़ने में कामयाब रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
jiah khan
आज जिया खान हमारे बीच नहीं हैं लेकिन अपने छोटे से करियर में वह काफी प्रभावशाली काम करने में कामयाब रहीं। 2013 में उन्होंने खुदकुशी कर ली थी। उनकी लाश उनके जुहू वाले घर में मिली थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें