फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

B'day Spl: 13 की उम्र में हुआ था गौहर जान का रेप, 100 साल पहले बनी थीं देश की पहली करोड़पति गायिका

Tue, 26 Jun 2018 10:12 AM IST
श्रीलता बिश्वास, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
गौहर जान
सिंगर और डांसर गौहर जान की आज 145वीं सालगिरह है। उनका जन्म 26 जून 1873 को उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में हुआ था। वो भारत में 78 आरपीएम पर संगीत रिकॉर्ड करने वाली पहली महिला कलाकार थीं। उनके इस रिकॉर्ड का खुलासा द ग्रामोफोन कंपनी ऑफ इंडिया ने किया था। गौहर जान के जन्मदिन पर गूगल ने अपने डूडल से उन्हें याद किया है। 
विज्ञापन

2 of 7
गौहर जान
गौहर जान का जन्म एक क्रिश्चियन परिवार में हुआ था। पहले उनका नाम एंजेलिना योवर्ड था। गौहर के दादा ब्रिटिश थे जबकि दादी हिंदू थीं। उनके पिता का नाम विलियम योवर्ड और मां का नाम विक्टोरिया था। गौहर की मां विक्टोरिया भी एक प्रशिक्षित डांसर और सिंगर थीं।
विज्ञापन

3 of 7
गौहर जान
दुर्भाग्य से उनके माता-पिता की शादी चल नहीं पाई और 1879 में, जब एंजलिना सिर्फ 6 साल की थीं उनका तलाक हो गया। इसके बाद विक्टोरिया ने कलकत्ता में रहने वाले मलक जान नाम के शख्स से शादी कर ली और इस्लाम धर्म कबूल कर लिया। यही से एंजेलिना गौहर जान बन गईं।

4 of 7
गौहर जान
गौहर जान ने अपनी मां से डांस और गायन का हुनर सीखा। उन्होंने रामपुर के उस्ताद वजीर खान और कलकत्ता के प्यारे साहिब से गायन की तालीम हासिल की। जल्द ही वो ध्रुपद, खयाल, ठुमरी और बंगाली कीर्तन में पारंगत हो गईं। यहीं से गौहर ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। 13 साल की उम्र में बलात्कार की शिकार हुईं गौहर ने संगीत की दुनिया में अपना सिक्का जमाने में कामयाब रहीं।
विज्ञापन

5 of 7
गौहर जान
19वीं शताब्दी में गौहर जान सबसे महंगी सिंगर थीं। ऐसा कहा जाता है कि वो सोने की एक सौ एक गिन्नियां लेने के बाद ही किसी महफिल में जाती थीं और वहां गाती थीं। शुरुआती दिनों में गौहर बेहद अमीर महिला थीं। उनके पहनावे और जेवरात उस वक्त की रानियों तक को मात देते थे। अपनी कमाई का काफी हिस्सा उन्होंने कलकत्ता में निवेश किया जहां उनकी कई कोठियां थीं।
विज्ञापन

6 of 7
गौहर जान
गौहर जान को जब कोई नवाब अपने यहां महफिल सजाने के लिए बुलावा भेजते तो उन्हें लाने के लिए पूरा का पूरा काफिला भेज दिया करते थे क्योंकि वो बड़े तामझाम के साथ सफर करती थीं। गौहर अपनी हर रिकॉर्डिंग के लिए नए कपड़े और जेवर पहनकर आती थीं। वो अपने गायन और रिकॉर्डिंग उद्योग के शुरुआती दिनों में ही करोड़पति बन गईं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
गौहर जान
उस जमाने में तवायफ कहलाने वालीं गायिकाओं पर पैसे तो खूब लुटाया जाता था लेकिन कोई उनसे शादी नहीं करना चाहता था। शायद यही वजह थी कि गौहर ने बार-बार प्यार में धोखा खाया। प्रौढ़ावस्था में गौहर अपनी उम्र से आधे एक पठान से शादी तो कर ली लेकिन वो चली नहीं। मामला कोर्ट कचहरी तक पहुंच गया जिसमें गौहर को अपनी जायदाद बेचनी पड़ी। कहा जाता है कि आखिरी दिनों में वो बेहद अकेली हो गई थीं और गुमनामी की हालत में 17 जनवरी 1930 को उनकी मौत हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें