फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कभी पिता से नफरत करने लगे थे जावेद जाफरी, चुनावी मैदान में राजनाथ को दे चुके हैं टक्कर

Wed, 04 Dec 2019 01:58 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
javed jaffrey - फोटो : file photo
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता जावेद जाफरी न सिर्फ अपने दमदार अभिनय के लिए बल्कि अपने बेहतरीन डांस के लिए भी जाने जाते हैं। चार दिसंबर को जावेद अपना जन्मदिन मनाते हैं। ऐसे में आज के खास मौके पर हम आपको बताते हैं जावेद के जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें।
विज्ञापन

2 of 5
जावेद जाफरी
जावेद जाफरी के पिता जगदीप भी अपने जमाने के मशहूर कलाकार थे। कॉमेडी से उन्होंने सभी को अपना कायल कर रखा था। लेकिन जावेद ने कभी भी अपनी करियर के लिए उनके नाम का इस्तेमाल नहीं किया। ऐसा कहा जाता है कि एक वक्त ऐसा भी था जब पिता जगदीप की शराब और जुए की लत के चलते जावेद उनसे नफरत तक करने लगे थे। हालांकि बाद में दोनों के रिश्ते सुधर गए।
विज्ञापन

3 of 5
जावेद जाफरी - फोटो : सोशल मीडिया
वैसे जावेद सिर्फ मनोरंजन के क्षेत्र तक ही सीमित नहीं रहे। कम ही लोग जानते हैं कि जावेद जाफरी राजनीति में भी हाथ आजमां चुके हैं। जावेद ने 2014 के लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा था। चुनाव में जावेद की टक्कर भाजपा के दिग्गज नेता और वर्तमान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से थी। दोनों लखनऊ से आमने सामने थे।

4 of 5
javed jaffrey - फोटो : file photo
जावेद ने एक नहीं बल्कि दो शादियां की थीं। जावेद की पहली पत्नी हिना फिल्म की हिरोइन जेबा बख्तियार थीं। वहीं जावेद ने दूसरी बार हबीबा जाफरी ने निकाह किया। पिछले साल जावेद के बेटे मिजान जाफरी ने फिल्म मलाल से बॉलीवुड डेब्यू किया था लेकिन फिल्म बड़े पर्दे पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
javed jaffrey - फोटो : file photo
बात जावेद के फिल्मी करियर की करें जावेद ने कई ऐसे दमदार किरदार किए हैं जो सिनेमा पर अपनी छाप छोड़ गए हैं। वहीं धमाल सीरीज में जावेद अपनी कॉमेडी का भी हुनर दिखा चुके हैं। बता दें कि जावेद जल्दी ही सारा अली खान और वरुण धवन स्टारर फिल्म कुली नंबर वन में नजर आने वाले हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें