26 जून को अर्जुन कपूर अपना बर्थडे सेलिब्रेट करते हैं। अर्जुन 26 जून 2019 को अपना 34वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। ऐसे में बर्थडे के पहले ही अर्जुन को एक अच्छी खबर मिली है। दरअसल अर्जुन के इंस्टाग्राम पर दस मिलियन फॉलोअर्स हो गए हैं। इस खुशी को जाहिर करने के लिए अर्जुन ने एक वीडियो भी पोस्ट किया है और सभी फैंस को शुक्रिय कहा है। ऐसे में बर्थडे के खास मौके पर आपको दिखाते हैं अर्जुन कपूर की 20 रेयर और थ्रोबैक फोटोज....
विज्ञापन
2 of 11
अर्जुन कपूर का थ्रोबैक फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
26 जून 1985 को महाराष्ट्र के बॉम्बे (मुंबई) में अर्जुन कपूर का जन्म हुआ था। अर्जुन के पिता बोनी कपूर हैं जबकि उनकी मां का नाम मोना शौरी कपूर है। अर्जुन की बहन का नाम अंशुला कपूर है। वहीं श्रीदेवी अर्जुन कपूर की सौतेली मां हैं और जान्हवी- खुशी कपूर उनकी सौतेली बहन हैं।
विज्ञापन
3 of 11
अर्जुन कपूर का थ्रोबैक फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
अर्जुन कपूर ने अपने फिल्म 'इश्कजादे' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। साल 2012 में रिलीज हुई इस फिल्म ने अर्जुन कपूर को हिंदी फिल्म जगत में पहचान दिलाई और उनको लोगों ने खूब पसंद भी किया।
4 of 11
अर्जुन कपूर का थ्रोबैक फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि 2012 में बॉलीवुड डेब्यू से पहले अर्जुन कपूर 2003 में निखिल आडवाणी की फिल्म 'कल हो न हो' में सहायक निर्देशक के रूप में काम कर चुके हैं।
विज्ञापन
5 of 11
अर्जुन कपूर का थ्रोबैक फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके साथ ही अर्जुन ने 'सलाम-ए-इश्क' में भी आडवाणी के सहायक निर्देशक के तौर काम किया था। वहीं वो अपने पिता बोनी कपूर के साथ 'नो एंट्री' और 'वांटेड' में सहयोगी निर्माता के तौर पर काम कर चुके हैं।
विज्ञापन
6 of 11
अर्जुन कपूर का थ्रोबैक फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
2012 से 2019 तक अपने फिल्मी करियर में अर्जुन कपूर करीब 10 फिल्मों में नजर आ चुके हैं। अर्जुन के फिल्मी करियर में इंडियाज मोस्ट वांटेड, मुबारकाँ, हाफ गर्लफ्रेंड,कि एंड का, तेवर, फाइंडिंग फॅनी, 2 स्टेट्स, गुंडे, औरंगज़ेब और इशकज़ादे शामिल है।
विज्ञापन
7 of 11
अर्जुन कपूर का थ्रोबैक फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
अर्जुन के बारे में एक किस्से की बात करते हुए बताते हैं कि स्कूल के दिनों में सोनम कपूर लड़कों को अपने भाइयों का नाम लेकर डराती थीं। एक दिन सोनम ने अर्जुन कपूर से एक लड़के की शिकायत की। उस लड़के को मारने के लिए अर्जुन ने उसकी कॉलर पकड़ ली। अगले दिन उसी लड़के ने अर्जुन को जोरदार मुक्का जमा दिया। अर्जुन को बाद में पता चला कि वह लड़का राष्ट्रीय स्तर का मुक्केबाज था। ये बात अर्जुन गुंडे के प्रमोशन के दौरान भी कबूल कर चुके हैं। सोनम की वजह से अर्जुन को स्कूल से सस्पेंड कर दिया गया था।
8 of 11
अर्जुन कपूर का थ्रोबैक फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
अर्जुन कपूर की अपकमिंग फिल्म पानीपत है। फिल्म का डायरेक्शन आशुतोष गोवारीकर कर रहे हैं। यह एक पीरियड ड्रामा फिल्म है। 6 दिसंबर को रिलीज होने वाली इस फिल्म में संजय दत्त और कृति सैनन भी हैं। इस फिल्म की तैयारियों में जुटे अर्जुन की बॉ़डी मेकिंग फोटोज भी सामने आए हैं।
9 of 11
अर्जुन कपूर का थ्रोबैक फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
मलाइका के साथ रिश्ते की खबरों पर सुर्खियों में रहने वाले अर्जुन एक बार फिर एक्ट्रेस के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों न्यूयॉर्क छुट्टियां मनाने के लिए गए हैं।
10 of 11
अर्जुन कपूर का थ्रोबैक फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
मलाइका से शादी की खबरों पर हाल ही में अर्जुन ने इस बारे में साफ किया था कि जब भी वो शादी करेंगे वो मीडिया को इस बारे में जरूर बताएंगे। उन्होंने मीडिया से कभी कुछ नहीं छिपाया है और न ही छिपाएंगे।