एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों फिल्म की शूटिंग खत्म कर पेरिस में हैं जहां वो अपने जेठ यानी निक के भाई जो जोनस की शादी अटेंड कर रही हैं। शादी फंक्शन और पार्टीज की कई तस्वीरें अब तक वायरल हो चुकी हैं। जिनमें प्रियंका, निक के साथ एंजॉय करती हुई देखी गईं। इसी दौरान की प्रियंका की एक और तस्वीर सामने आई है। जिसे देख फैंस के लिए उन्हें पहचानना मुश्किल हो गया।