पवन सिंह, अक्षरा सिंह
- फोटो : Instagram
रील से बने थे रियल लाइफ
अक्षरा सिंह ने भोजपुरी सिनेमा में साल 2010 में फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। लेकिन पवन सिंह के साथ उनकी नजदीकियां साल 2015 में बढ़ने लगीं। दोनों जब भी साथ नजर आते थे तो धमाल मचा देते थे। ऐसे में फैंस के बीच भी दोनों को साथ देखने की डिमांड बढ़ने लगी और फिर दोनों भोजपुरी सिनेमा की हिट जोड़ी साबित हुए। अक्षरा और पवन सिंह के गाने 'भर जाता ढोड़ी में पसीना', 'तनी फेरे दी करवटिया', 'हमऊ जवान बानी तुहु जवान', और 'पातर छीतर छोटकी जहजिया' आज भी लोगों की जुबान पर छाए हुए हैं।