फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम फिल्मों से ही इस बॉलीवुड अभिनेत्री ने पाया बड़ा मुकाम, देखें बचपन की रेयर तस्वीरें

Thu, 28 Nov 2019 03:11 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
यामी गौतम - फोटो : Instagram
टेलीविजन से करियर की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री यामी गौतम आज अपना 31वां जन्मदिन मना रही हैं। उनके जन्मदिन पर आपको उनके बचपन की कुछ ऐसी तस्वीरें दिखाते हैं जिन्हें देख आप भी खुद को कहने से नहीं रोक पाएंगे 'सो क्यूट'।
विज्ञापन

2 of 7
यामी गौतम - फोटो : Instagram
अभिनेत्री यामी गौतम ने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत साल 2012 में फिल्म 'विक्की डोनर' के साथ की थी। इस फिल्म में यामी के साथ अभिनेता आयुष्मान खुराना भी थे। इस फिल्म में यामी ने एक बैंकर की भूमिका निभाई थी, जिसे दर्शकों ने भी काफी पसंद किया था।
विज्ञापन

3 of 7
मां के साथ यामी गौतम - फोटो : Instagram
यामी को बॉलीवुड में सिर्फ 7 साल ही हुए हैं। और इन सालों में उन्होंने 4 हिट फिल्में भी दी हैं। हाल ही में यामी ने आयुष्मान खुराना की फिल्म 'बाला' में भी मुख्य भूमिका निभाई थी। ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई।

4 of 7
yami gautam
यामी ने अभिनेता विक्की कौशल स्टारर फिल्म उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक में भी काम किया है। साथ ही यामी ऋतिक रोशन के साथ फिल्म काबिल में भी नजर आ चुकी हैं। इस फिल्म में उन्होंने डीप और इंटेंस किरदार निभाकर दर्शकों का दिल जीत लिया था।
विज्ञापन

5 of 7
यामी गौतम - फोटो : Instagram
वैसे बता दें कि यामी गौतम हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के जयसिंहपुर गांव से हैं। उनकी पढ़ाई चंडीगढ़ में ही हुई। यामी पहले आईएएस ऑफिसर बनना चाहती थीं क्योंकि वो बहुत ही ब्रिलिएंट स्टूडेंट थीं। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।
विज्ञापन

6 of 7
बहन सुरीली के साथ यामी गौतम - फोटो : Instagram
यामी ने करियर की शुरुआत दूरदर्शन के सीरियल 'चांद के पार चलो' से की थी। जिसके बाद उन्होंने कलर्स चैनल पर आने वाले सीरियल 'ये प्यार न होगा कम' में काम किया। इस सीरियल के बाद से ही यामी काफी फेमस हो गई थीं। इसके बाद यामी ने फिल्मों की ओर रुख कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
यामी गौतम - फोटो : Instagram
यामी गौतम अब जल्द ही विक्रांत मैसी के साथ अपनी अगली फिल्म गिन्नी वेड्स सनी में नजर आएंगी। इन दिनों वो इस फिल्म की तैयारी में भी जमकर जुटी हुई हैं। कुछ दिन पहले विक्रांत ने एक तस्वीर शेयर कर इसकी जानकारी दी थी।
 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें