फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

B'Day Spl: इंडस्ट्री के 'बैडमैन' हैं गुलशन ग्रोवर, कटरीना कैफ के साथ कर चुके हैं इंटीमेट सीन

Thu, 21 Sep 2017 01:21 PM IST
टीम डिजिटल
विज्ञापन
1 of 9
गुलशन ग्रोवर और कैटरीना कैफ
बॉलीवुड के बैडमैन यानि गुलशन ग्रोवर का आज जन्मदिन है। उन्हें इंडस्ट्री के 'बैडमैन' का दर्जा हासिल है। वे कटरीना कैफ तक के साथ इंटीमेट सीन तक कर चुके हैं। आगे जानें, गुलशन ग्रोवर के बारे में खास बातें...
विज्ञापन

2 of 9
गुलशन ग्रोवर और कैटरीना कैफ
मौजूदा समय में बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस कटरीना कैफ ने गुलशन ग्रोवर की फिल्म से करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन भी अहम भूमिका में थे। जानें, इस फिल्म के हॉट शो के फिल्मांकन के दौरान क्या हुआ था...
 
विज्ञापन

3 of 9
बैडमैन गुलशन ग्रोवर - फोटो : ANI
कैटरीना कैफ-गुलशन ग्रोवर की फिल्म 'बूम' इंटीमेट सीन्स को लेकर काफी स्पॉटलाइट में रही थी।  फिल्म में कैटरीना ने गुलशन ग्रोवर के साथ कई बोल्ड सीन्स दिए थे। गुलशन ग्रोवर ने अपने इंटरव्यू में फिल्म के बिहाइंड द इंटीमेट सीन्स पर खुलकर बात की। गुलशन ने बताया है कि मुझे फिल्म में कैटरीना के साथ रोमांटिक सीन्स करने थे। फिल्म में अमिताभ बच्चन भी थे जिनके सामने हमें ये इंटीमेट सीन्स देने थे।
 

4 of 9
गुलशन ग्रोवर और कैटरीना कैफ
वैसे, गुलशन ग्रोवर बॉलीवुड के ऐसे कलाकार रहे हैं जिन्हें किसी भी तरह के सींस से कोई परहेज नहीं हुआ..फिर चाहें वो हीरोइन के साथ जबरदस्ती का सीन हो..रेप सीन हो या फिर एक्शन सीन...पर एक सीन था जिसने गुलशन ग्रोवर के चेहरे की हवाइयां उड़ा दी थीं और वो शर्म के मारे पानी पानी हो गए थे। ये सीन था फिल्म 'बूम' का जिसमें कैटरीना कैफ और उन्हें किस करना था।
 
विज्ञापन

5 of 9
gulshan grover
बॉलीवुडआजकल डॉट कॉम के मुताबिक, सीन में कैटरीना और गुलशन ग्रोवर को किस करना था, लेकिन वो किस ढंग से हो नहीं पा रहा था। रीटेक पर रीटेक हो रहे थे लेकिन निर्देशक को किस का वो परफैक्ट शॉट नहीं मिल पा रहा था जैसा वो चाहता था।
 
विज्ञापन

6 of 9
गुलशन ग्रोवर और कैटरीना कैफ
यह देख निर्देशक कैजाद गुस्ताद ने एक तरकीब सोची। उन्होंने कैटरीना कैफ और गुलशन ग्रोवर से कहा, 'जाओ, बंद कमरे के अंदर जाकर प्रैक्टिस करो।' अब मरता क्या ना करता। गुलशन ग्रोवर कैटरीना को लेकर एक कमरे में चले गए और ढंग से किस करने की प्रैक्टिस करने लगे। लेकिन इस दौरान उनके कमरे का दरवाजा खुला रह गया।
 
विज्ञापन

7 of 9
गुलशन ग्रोवर-कशिश
गुलशन ग्रोवर और कैटरीना कमरे के अंदर किस की प्रैक्टिस कर रहे थे कि इसी बीच वहां से अमिताभ बच्चन गुजरे। दोनों को इस तरह किस करते देख अमिताभ पहले तो हैरान रह गए और सोचा कि आखिर ये दोनों कर क्या रहे हैं ? लेकिन फिर अमिताभ ने गुलशन ग्रोवर और कैटरीना को चीयर किया और चले गए। इसके बाद तो जैसे गुलशन ग्रोवर की हालत और पतली हो गई।
 

8 of 9
gulshan grovar
बॉलीवुड के ‘बैडमैन’ अपनी इमेज को लेकर खासे चर्चा में रहते हैं। खास बात यह है कि उन्होंने कभी भी हीरो बनने का सपना ही नहीं देखा, जबकि उन्हें पद्मिनी कोल्हापुरी के पति ने दक्षिण की फिल्म में हीरो की भूमिका ऑफर की। शबाना आजमी ने भी हीरो का रोल करने को कहा, लेकिन उन्होंने खुद इनकार कर दिया। खलनायकी के ब्रैण्ड को वह अपने जीवन की सफलता मानते हैं।

 
विज्ञापन

9 of 9
Gulshan Grover - फोटो : Gulshan Grover
वैसे, कुछ समय पहले बैड मैन यानी गुलशन ग्रोवर ने एक इंटरव्यू में कहा था कि अगर उन्हें कटप्पा का रोल दिया जाता तो वो ज्यादा अच्छे से करते। राम-लखन और इंटरनेशनल खिलाड़ी जैसी फिल्मों में विलेन का किरदार निभाने वाले गुलशन ग्रोवर ने कहा, 'मुझे चैलेंजिंग रोल करने में मजा आता है। मैं अच्छे कैरेक्टर का लालची हूं। जब मैंने बाहुबली देखी तो मुझे लगा कि एसएस राजामौली ने बड़ी खूबसूरती से कटप्पा का किरदार बनाया। अगर मुझे वो रोल करने को दिया जाता तो मैं ज्यादा अच्छे से करता।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें