फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी की तारीख सामने आते ही ट्रोल हुईं सोनम कपूर, वजह दूल्हा नहीं बल्कि एक सवाल था?

Wed, 11 Apr 2018 06:21 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
SONAM KAPOOR
पिछले काफी समय से सोनम कपूर की शादी से जुड़ी चर्चाएं चल रही थीं जिसके बाद उनकी शादी की तारीखें भी सामने आ गई। सोनम अपने ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ 9-12 मई के बीच सात फेरे लेंगी। यह शादी दुनिया के सबसे खूबसूरत जगहों में से एक स्विटजरलैंड के मॉन्ट्रो शहर में होगी। इसी बीच सोशल मीडिया पर लोगों ने सोनम कपूर को ट्रोल करना शुरू कर दिया। जानिए क्या है वजह?
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
sonam kapoor
दरअसल, फिल्मफेयर मैगजीन के एडिटर जितेश पिल्लई ने गणित का एक सवाल करते हुए ट्विटर अकाउंट से फोटो शेयर की। फोटो में ट्रायंगल की पजल थी जिसमें लिखा था बताइए कितने ट्रायंगल हैं? जिस पर सोनम कपूर ने सवाल का जवाब देते हुए लिखा, सात। 
 

 
विज्ञापन

3 of 5
Sonam Kapoor
बस फिर क्या था सोनम का गलत जवाब देखकर यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया हालांकि सोनम को भी अपनी गलती का जल्द अहसास हो गया और उन्होंने दोबारा ट्वीट कर लिखा, 'जल्दी में मैंने ट्वीट किया। मुझे पता है मैं गलत थी और अभी तक मुझे इस सवाल का जवाब नहीं पता।'
 

 

4 of 5
sonam kapoor
सोनम के जवाब पर एक यूजर ने लिखा, 'अगर बाकी के 11 देख लिए होते तो आप इंफोसिस में बैठ के कोडिंग कर रही होतीं। आपने एकदम सही प्रोफेशन चुना है।'



 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Sonam Kapoor
वहीं एक अन्य यूजर ने सोनम कपूर के ट्वीट पर रिप्लाई किया कि 'यह ट्वीट नहीं करना था।' इस ट्वीट के साथ एक तस्वीर भी शेयर की गई है।
 

 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें