फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Arvind Trivedi: अरविंद त्रिवेदी ने क्यों मारे थे हेमा मालिनी को 20 थप्पड़? किस्सा जानकर उड़ जाएंगे होश

Tue, 08 Nov 2022 07:03 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Arvind Trivedi ,Hema Malini - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी से लेकर बॉलीवुड की दुनिया में कई ऐसे कलाकार रहे हैं, जिन्होंने अपने एक ही किरदार से फैंस को दीवाना बना दिया। रामानंद सागर की 'रामायण' में 'रावण' बने अरविंद त्रिवेदी भी उन्हीं में से एक थे, जो बेशक हम लोगों के बीच नहीं हैं लेकिन अभिनेता को उनके किरदार के लिए आज भी याद किया जाता है। साल 1938 में इंदौर में जन्मे अरविद त्रिवेदी का 8 नवंबर को जन्मदिन होता है। अरविंद त्रिवेदी और उनके 'रावण' वाले किरदार से कई तरह के किस्से जुड़े हैं, जिन्हें समय समय पर फैंस पढ़ते रहते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि अरविंद त्रिवेदी ने एक बार हेमा मालिनी को 20 थप्पड़ मारे थे। आइए आपको इस किस्से के बारे में बताते हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
अरविंद त्रिवेदी, हेमा मालिनी - फोटो : सोशल मीडिया
यह किस्सा 70 के दशक का है, जब अरविंद त्रिवेदी फिल्म 'हम तेरे आशिक है' की शूटिंग कर रहे थे। फिल्म में हेमा मालिनी और जितेंद्र की जोड़ी नजर आई थी लेकिन अरविंद त्रिवेदी का भी अहम रोल था। अभिनेता निगेटिव किरदार में थे और उनका हेमा मालिनी के साथ भी एक सीन था, जिसमें अरविंद त्रिवेदी को हेमा मालिनी को एक जोरदार थप्पड़ मारना था लेकिन वह ऐसा नहीं कर पा रहे थे। उन दिनों तक हेमा मालिनी एक सुपरहिट अभिनेत्री बन चुकी थीं और इसी वजह से वह अभिनेत्री को थप्पड़ मारने में डर रहे थे। इसी वजह से इस सीन के 20 टेक हुए। लेकिन आखिर में उन्होंने यह सीन पूरा किया। 

यह भी पढ़ें:- जब अरविंद त्रिवेदी को भारी पड़ा लंकापति का किरदार निभाना, पुजारी ने मंदिर में घुसने से रोका
विज्ञापन

3 of 4
अरविंद त्रिवेदी - फोटो : सोशल मीडिया
अरविंद त्रिवेदी और हेमा मालिनी के इस किस्से के बारे में रामानंद सागर के बेटे प्रेम सागर ने एक इंटरव्यू में बताया था। उन्होंने कहा था, 'मैंने उन्हें (अरविंद को) गुजराती मंच से लिया था। वह एक शानदार अभिनेता थे, लेकिन वह अपने भाई की छाया में रहना ही पसंद करते थे। उन्होंने फिल्म हम तेरे आशिक हैं में हेमा मालिनी के साथ काम किया था। इस फिल्म में हेमा मालिनी के साथ उनका एक सीन था जिसमें उन्हें हेमा को थप्पड़ मारना था। उन्होंने इसे करने के लिए 20 टेक लिए थे। बाद में अभिनेत्री और मैंने उनसे कहा कि उन्हें यह भूल जाना चाहिए कि वह एक बहुत बड़ी स्टार हैं और सीन पूरा करना चाहिए। फिर उन्होंने इस सीन को किया था।' 

यह भी पढ़ें:- रामानंद सागर के सामने नहीं टिकतीं आज की 'रामायण', यह रिकॉर्ड तो अब तक नहीं टूटा
विज्ञापन

4 of 4
अरविंद त्रिवेदी - फोटो : Social media
रावण के लिए पहली पसंद नहीं थे अरविंद त्रिवेदी
आपको जानकर यह भी हैरानी होगी कि अरविंद त्रिवेदी रावण के किरदार के लिए रामानंद सागर की पहली पसंद नहीं थे। वह चाहते थे कि अमरीश पुरी इस रोल को निभाए, जिसके लिए बातचीत चल भी रही थी। लेकिन जब अरविंद त्रिवेदी को रामानंद सागर की 'रामायण' के बारे में पता चला तो वह भी इसमें एक रोल पाने के लिए गुजरात से मुंबई आ गए। रामानंद सागर को अरविंद त्रिवेदी की बॉडी लैंग्वेज और एटीट्यूड काफी पसंद आया, जिसके बाद ही अभिनेता को रावण के रोल के लिए साइन कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें