बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल का जन्म 9 जून 1976 को मुंबई में हुआ था। गुजराती परिवार से ताल्लुक रखने वाली अमीषा ने साल 2000 में फिल्म 'कहो ना प्यार है' से बॉलीवुड में कदम रखा था। अमीषा पटेल उन एक्ट्रेस में से एक हैं जिनकी पहली ही फिल्म सुपरहिट रही। इस फिल्म के हिट होने के बाद साल 2001 में उनकी फिल्म 'गदर' ने सच में गदर मचा दी थी।