अमीषा पटेल ने बॉलीवुड सफर की शुरुआत 8 साल पहले की थी। 8 साल के करियर में अमीषा ने 'कहो ना प्यार है' से लेकर 'गदर- एक प्रेम कथा' और 'हमराज' जैसी फिल्मों में सभी तरह के किरदार निभाए। इन सभी किरदारों ने अमीषा की पकड़ समय के साथ और भी मजबूत कर दी। हालांकि बहुत कम ही लोग जानते हैं अमीषा और ऋतिक रोशन के पिता एक दूसरे के करीबी दोस्त हैं। अमीषा का जन्मदिन 9 जून को है तो चलिए आपको अमीषा के बारे में कुछ रोचक बातें बताते हैं।
विज्ञापन
2 of 11
ameesha patel
अमीषा पटेल गुजराती परिवार से ताल्लुक रखती हैं। अमीषा भरतनाट्यम ट्रेंड डांसर हैं और पांच साल से ही उन्होंने इसे सीखना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
3 of 11
ameesha patel
अमीषा बॉलीवुड एक्टर अश्मित पटेल की बहन है। अश्मित और वीना मलिक का अफेयर बिग बॉस के दौरान काफी सुर्खियों में रहा।
4 of 11
ameesha patel
अमीषा पटेल ने साल 2000 में ऋतिक रोशन के साथ 'कहो न प्यार है' फिल्म से डेब्यू किया था। कहा जाता है कि अमीषा और ऋतिक रोशन के पिता करीबी दोस्त हैं।
विज्ञापन
5 of 11
ameesha patel
हाईस्कूल पास करने के बाद ही राकेश रोशन ने अमीषा को फिल्म के लिए अप्रोच किया था। उस वक्त अमीषा ने यह कहकर इंकार कर दिया था कि वह आगे की पढ़ाई के लिए यूएस जाना चाहती हैं। इसके बाद यह रोल करीना को ऑफर हुआ, किसी वजह से करीना ने इस फिल्म से किनारा कर लिया जिसके बाद अमीषा ने यह फिल्म की।
विज्ञापन
6 of 11
ameesha patel
अमीषा साल 2001 में 'गदर-एक प्रेम कथा' फिल्म से लाइम लाइट में आई थीं। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग को काफी सराहा गया।
विज्ञापन
7 of 11
ameesha patel
अमीषा पटेल पेटा से भी जुड़ चुकी हैं। विज्ञापन के जरिए अमीषा ने दिखाने की कोशिश की थी कि जानवरों को पिंजड़े में कैद करने से आप उनकी आजादी को कैसे छीन लेते हैं।
8 of 11
ameesha patel
अमीषा पटेल फेमस डायरेक्टर विक्रम भट्ट को डेट कर चुकी हैं। कहा जाता है कि साल 2002 में आई फिल्म 'आप मुझे अच्छे लगने लगे' से यह दोनों रिलेशनशिप में आए थे। करीब 5 साल तक इन दोनों का अफेयर रहा और बाद में अलग हो गए।
9 of 11
ameesha patel
विक्रम भट्ट के बाद अमीषा का नाम लंदन के बिजनेसमैन कनव पुरी से भी जुड़ा। यह रिश्ता दो साल तक चला इसके बाद इनका ब्रेकअप हो गया। कहा जाता है कि इनके ब्रेकअप की वजह अमीषा का करियर पर फोकस करना था।
10 of 11
ameesha patel
कहा जाता है कि एक पार्टी के दौरान अमीषा की वजह से रणबीर कपूर पार्टी छोड़कर भी चले गए थे। डेक्कन क्रॉनिकल की रिपोर्ट के मुताबिक यह दोनों एक ही पार्टी में थे। अमीषा रणबीर से अकेले में बात करना चाहती थीं। लोगों को पता चले उसके पहले ही रणबीर पार्टी छोड़कर चले गए थे।
कहा जाता है कि रंधीर कपूर के 70वें जन्मदिन पर अमीषा ने रणबीर के साथ एक फोटो क्लिक की थी जिसके बाद इन दोनों के लिंकअप की खबरें आने लगी थी। रणबीर नहीं चाहते थे कि दोबारा ऐसा हो इसलिए वह पार्टी छोड़कर चले गए थे।