फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणबीर ही नहीं मैकेनिकल इंजीनियर तक को भी आलिया कर चुकी हैं डेट, जानें किस-किस से रहा अफेयर

Fri, 15 Mar 2019 12:03 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा आलिया भट्ट 15 मार्च को अपना जन्मदिन मनाती हैं। उनका जन्म साल 1993 में हुआ था। आलिया भट्ट ने अपने फिल्मी सफर की शुुरुआत साल 2012 में फिल्म 'स्टूडेंट्स ऑफ द ईयर' से की थी। इसके बाद उन्होंने कई शानदार फिल्मों में काम किया। फिल्मों के अलावा आलिया भट्ट अपने अफेयर्स को लेकर भी खूब सुर्खियों में रह चुकी हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
siddharth malhotra alia bhatt - फोटो : file photo
भले ही आलिया भट्ट इन दिनों रणबीर कपूर को डेट कर रही हों, लेकिन उन्होंने जैसे ही बॉलीवुड में डेब्यू किया तो उनके अफेयर की चर्चा को-स्टार सिद्धार्थ मल्होत्री के साथ होने लगी। इन दोनों ने काफी समय तक एक दूसरे को डेट किया। कुछ सालों बाद यह दोनों अलग हो गए। हालांकि सिद्धार्थ मल्होत्रा अब भी आलिया के अच्छे दोस्त माने जाते हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
arjun kapoor - फोटो : file photo
सिद्धार्थ मल्होत्रा के अलावा आलिया भट्ट की अफेयर की चर्चा अर्जुन कपूर के साथ भी खूब सुनने को मिली। यह बात साल 2014 से पहले की है, जब अर्जुन और आलिया फिल्म '2 स्टेट्स' की शूटिंग कर रहे थे। फिल्म के शूटिंग के दौरान इन दोनों के बीच काफी नजदियां देखने को मिली थीं।

4 of 6
आलिया भट्ट और अली दादरकर
बेहद कम लोगों को पता है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा से पहले आलिया भट्ट मैकेनिकल इंजीनियरिंग के साथ भी रिलेशन में रह चुकी हैं। उनके इस ब्वॉयफ्रेंड का नाम अली दादरकर था। फिल्मों में कदम रखने से पहले आलिया और अली रिलेशनशिप में थे। हालांकि, बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया। 
विज्ञापन

5 of 6
Alia Bhatt - फोटो : social media
कविन मित्तल के साथ भी आलिया का नाम जुड़ चुका है। मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो सिद्धार्थ मल्होत्रा के बाद इन दोनों को एक-दूसरे के डेट करने की खबरें आ रही थीं। हालांकि आलिया और कविन की ये डेटिंग ज्यादा समय तक नहीं चल सकी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रणबीर कपूर - फोटो : social media
इन दिनों आलिया भट्ट एक्टर रणबीर कपूर को डेट कर रही हैं। यह बात काफी समय से सुर्खियों में है। बीते दिनों इस तरह की खबरें भी आईं थीं कि यह दोनों जल्द शादी भी कर सकते हैं। कई बार आलिया इशारों में रणबीर कपूर के साथ अपने रिश्ते को कबूल चुकी हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें