शकीला
- फोटो : file photo
शकीला का बचपन काफी गरीबी में गुजरा था। गरीबी की वजह से उन्होंने छह अलग-अलग स्कूल से पढ़ाई की। शकीला आज भी साउथ की फिल्मों में सक्रिय हैं। वह तमिल, मलयालम, तेलुगु और कन्नड़ फिल्मों में काम कर चुकी हैं। अभिनेत्री शकीला ने महज 20 साल की उम्र में सॉफ्ट पोर्न फिल्म 'प्लेगर्ल' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में उन्होंने सह अभिनेत्री का किरदार किया था।