फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियों को लेकर कपूर खानदान से अलग हो गई थीं ये एक्ट्रेस, बिना तलाक लिए 19 साल तक पति से रहीं अलग

Fri, 20 Apr 2018 03:30 PM IST
श्रीलता बिश्वास, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
70 के दशक की एक्ट्रेस बबीता कभी अपने फैशन स्टेंटमेंट की वजह से कॉलेज जाने वालीं लड़कियों की स्टाइल आइकन थीं। 20 अप्रैल 1948 को एक सिंधी परिवार में जन्मीं बबीता का परिवार मूलत: पाकिस्तान से था। भारत-पाकिस्तान बंटवारे के वक्त उनका परिवार भारत आ गया। गौरतलब है कि बबीता मशहूर एक्ट्रेस साधना की रिश्ते में कजिन हैं। जानिए बबीता के जन्मदिन पर कुछ अनसुने किस्से...
विज्ञापन

2 of 8
रणधीर कपूर
बबीता ने अपने फिल्मी करियर में केवल 19 फिल्में की हैं। उन्होंने 1966 में आई फिल्म 'दस लाख' से डेब्यू किया हालांकि उनकी पहली बड़ी फिल्म 'राज' रही। इस फिल्म में उनके अपोजिट राजेश खन्ना थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं कर पाई। इसके बाद जितेंद्र के साथ आई उनकी फिल्म 'फर्ज' सुपरहिट साबित हुई। 
विज्ञापन

3 of 8
रणधीर कपूर
फिल्म की कामयाबी ने बबीता को स्टारडम, शोहरत और रुतबा दिलाया। इस तरह से बबीता की कामयाबी का सिलसिला चल पड़ा। इसी कड़ी में बबीता की कई यादगार फिल्में दर्शकों के सामने आई जिनमें 'किस्मत', 'तुमसे अच्छा कौन है', 'हसीना मान जाएगी', 'अनजाना', 'कब क्यूं और कहां' और 'पहचान' जैसी फिल्मों का नाम खासतौर पर शुमार है।

4 of 8
रणधीर कपूर
1971 में बबीता के करियर की एक अहम फिल्म 'कल आज और कल' रिलीज हुई। इस फिल्म में हीरो रणधीर कपूर थे। पहली ही फिल्म में एक्ट्रेस बबीता के साथ काम करने के दौरान दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया। रणधीर पंजाबी तो बबीता सिंधी परिवार से ताल्लुक रखती थीं। जब रणधीर ने परिवार से बबीता से शादी करने की बात कही तो पूरा परिवार उनके खिलाफ खड़ा हो गया। 
विज्ञापन

5 of 8
randhir 5
उस समय कपूर खानदान में किसी एक्ट्रेस से शादी करना अपराध माना जाता था। रणधीर को बबीता से इतना प्यार था कि वह उनसे शादी करने के लिए अपने परिवार से रिश्ता तोड़ने को तैयार हो गए थे। बबीता के कहने पर उन्होंने अपने पिता राज कपूर से रिश्ते की बात की थी लेकिन राज कपूर बबीता को अपनी फिल्मों की हीरोइन बनाने को तैयार थे लेकिन घर की बहू नहीं।
विज्ञापन

6 of 8
रनधीर
आखिरकार बबीता ने चुप्पी तोड़ी और रणधीर को चेतावनी दी कि अगर उन्हें शादी नहीं कर सकते तो वह उनको छोड़कर चली जाएंगी। रणधीर ने एक बार फिर अपने प्यार की खातिर परिवारवालों को मनाने की कोशिश की और वह सफल भी हो गए लेकिन शादी की शर्त के तौर पर बबीता को अपना फिल्मी करियर छोड़ना पड़ा।
विज्ञापन

7 of 8
randhir kapoor kareena kapoor karisma kapoor
साल 1971 में बबीता और रणधीर कपूर ने शादी कर ली। यह शादी बहुत ही साधारण तरीके से हुई थी। शादी के समारोह में केवल परिवार वाले ही शामिल थे। शादी के बाद से रणधीर और बबीता एक अलग फ्लैट में रहते थे। 1974 में करिश्मा और 1980 में करीना का जन्म हुआ। बबीता ने तो अपना फिल्मी करियर छोड़ दिया था लेकिन वह अपनी बेटियों को एक्ट्रेस बनाना चाहती थीं।
विज्ञापन

8 of 8
बबीता कपूर और रणधीर कपूर
इस बात के लिए रणधीर कपूर तैयार नहीं थे लेकिन बबीता ने फैसला कर लिया था। करिश्मा ने बॉलीवुड में कदम रखा तो रणधीर और बबीता का रिश्ता टूटने की कगार पर आ गया। 1988 में बबीता अपनी दोनों बेटियों के साथ रणधीर को छोड़कर चली गईं और दोनों बेटियों का करियर बनाने में लग गईं। साल 2007 में दोनों फिर एक हुए। बेटियों का करियर बनाने की वजह से बबीता को 19 साल तक रणधीर से अलग रहना पड़ा। कुछ साल पहले से यह दोनों फिर साथ रहने लगे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें