अभिषेक चौबे
अभिषेक चौबे ने अपने करियर की शुरुआत बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर विशाल भारद्वाज के साथ फिल्म 'मकड़ी' से की थी। इसके बाद उन्होंने विशाल को उनकी फिल्म 'ओमकारा' और 'कमीने' में असिस्ट किया। हिंदी सिनेमा में बतौर निर्देशक अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'इश्किया' से की थी। इस फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में नसीरुद्धीन शाह, विद्या बालन, और अरशद वारसी नजर आए थे। फिल्म का निर्माण विशाल भारद्वाज ने किया था। उन्होंने इसके बाद इसी फिल्म का सीक्वल बनाया 'डेढ़ इश्किया'। फिल्म में नसीरुद्दीन शाह, माधुरी दीक्षित, हुमा कुरैशी और अरशद वारसी मुख्य भूमिका में थे।