फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

B'Day Spl: आखिर क्यों, जीनत अमान के साथ रेप सीन नहीं करना चाहता था ये एक्टर

Sun, 19 Nov 2017 12:16 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रीलता बिश्वास
विज्ञापन
1 of 6
जीनत अमान
जीनत अमान, बॉलीवुड का ऐसा नाम जिन्होंने पर्दे पर सीधी सादी हीरोइनों की परिभाषा बदल दी। पर्दे पर बोल्डनेस के साथ दमदार अदाकारी से उन्होंने दर्शकों के दिलों पर सालों तक राज किया। 19 नवंबर 1951 को मुंबई में पैदा हुईं जीनत आज 66 साल की हो गई हैं। चर्चा है कि उनकी जिंदगी पर बायोपिक बनने वाली है इसके लिए प्रियंका चोपड़ा के नाम पर विचार चल रहा है। इन सबके अलावा ऐसा बहुत कुछ है, जिससे वो जिदंगी भर दो-चार होती रहीं। आज हम ऐेसे ही एक किस्से के बारे में आपको बता रहे हैं।

पढ़ें: B'Day Spl: होटल में राज कपूर की बांहों में जीनत अमान को देख टूट गया था इस सुपरस्टार का दिल
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
ज़ीनत अमान
बॉलीवुड में एक समय ऐसा हुआ करता था जब डकैतों को लेकर बहुत सी फिल्में बना करती थीं। केवल एक्टर ही नहीं बल्कि एक्ट्रेस को डकैत का रोल दिया जाता था। फिल्म 'डाकू हसीना' के लिए जीनत अमान और राकेश रोशन को साइन किया गया था और खलनायक का किरदार रजा मुराद को दिया गया।
विज्ञापन

3 of 6
जीनत अमान
निर्देशक अशोक देव ने इस फिल्म को 1977 में बनाया था। फिल्म महिला डकैत पर बनी थी। ऐसी फिल्म में रेप सीन होना बहुत जरूरी होता था। इसी के बाद नायिकाएं बंदूक उठा लेती थीं और डकैत बन जाती थीं। इसके बाद वो अपने रेप का बदला लिया करती थीं। 

4 of 6
जीनत अमान
फिल्म के एक सीन में रजा मुराद और जीनत अमान के बीच रेप सीन फिल्माया जाना था लेकिन रजा मुराद ने इस सीन के लिए मना कर दिया। दरअसल जीनत अमान रिश्ते में रजा मुराद की कजिन है। फिल्म के निर्देशक ने रजा मुराद को काफी समझाने की कोशिश की लेकिन वो नहीं मानें। 
विज्ञापन

5 of 6
जीनत अमान
रजा मुराद को समझाने का जिम्मा निर्देशक ने जीनत को दी। तब जीनत अमान ने उन्हें समझाया कि बतौर एक्टर उन्हें रिश्ते नहीं अपना काम देखना चाहिए। एक्टिंग के दौरान अभिनेता अपना किरदार निभाता है। जीनत की बात रजा मुराद को समझ आ गई और वह ये सीन करने के लिए तैयार हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
zeenat aman
अपने एक इंटरव्यू में रजा मुराद ने बताया था कि फिल्म साइन करने से पहले उन्हें इस सीन के बारे में बताया गया था। लेकिन फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्हें याद नहीं था। जीनत अमान के साथ फिल्माया गया ये रेप सीन उनके करियर का सबसे मुश्किल सीन था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें