बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार, कॉमेडियन और राइटर कादर खान का 22 अक्टूबर को जन्मदिन होता है। वह बेशक हमारे बीच नहीं हैं लेकिन अपने अभिनय की बदौलत हम सभी के दिलों में वह अब भी जिंदा हैं। कादर खान ने 45 साल तक बॉलीवुड में राज किया और दर्शकों के दिल में जगह बनाई। पांच दशक से ज्यादा लम्बे करियर में कादर खान ने बॉलीवुड के लगभग सभी बड़े कलाकारों के साथ काम किया था।
अफगानी मूल के कादर खान ने फिल्मों में हर तरह के किरदार निभाए। हालांकि उन्हें कॉमेडी रोल में सबसे ज्यादा पसंद किया गया। बेहतरीन कलाकारी का प्रदर्शन किया था। उन्होंने अपनी जिन्दगी में कई संघर्ष किए थे। कॉलेज के दिनों से ही वो अभिनय में रुचि लेने लगे थे। इसके बाद बॉलीवुड में आ गए। आइए जानते हैं उनकी जिंदगी के बारे में...