बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार आज अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं। अपने अब तक के करियर में अक्षय कुमार ने एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है। एक्शन फिल्म हो या कॉमेडी और फैमिली ड्रामा हर किरदार उन्होंने बखूबी अदा किया है। हालांकि, इस साल अक्षय कुमार के सितारे थोड़े डूबे नजर आए। बॉक्स-ऑफिस पर अक्षय कुमार की फिल्मों का वैसा प्रदर्शन नहीं रहा, जैसी उम्मीद उनकी फिल्मों से की जाती है। हालांकि, इससे अक्षय कुमार की शोहरत और ब्रांड वैल्यू पर कोई फर्क नहीं पड़ा। फिल्में फ्लॉप होने के बाद भी वह सबसे महंगे सुपरस्टार्स की लिस्ट में शुमार हैं। आइए जानते हैं, उन्होंने इस साल रिलीज हुईं अपनी किस फिल्म के लिए कितनी फीस ली...