फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

B;Day Special: कभी ऐसी दिखती थीं 'असली सोना', देखें सोनाक्षी सिन्हा के रेयर फोटोज

Sun, 02 Jun 2019 07:14 AM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया
2 जून 1987 को सोनाक्षी सिन्हा का जन्म पटना में हुआ था। फैशन डिजाइनिंग में ग्रेजुएशन करने वालीं शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी ने बॉलीवुड में फिल्म दबंग से डेब्यू किया था। आज के वक्त सोनाक्षी सिन्हा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और एक से एक ग्लैमरस फोटोज पोस्ट करती हैं। लेकिन आज के दिन हम आपको दिखाते हैं सोनाक्षी सिन्हा के कुछ ऐसे फोटोज जो रेयर हैं और आपने शायद पहले नहीं देखे होंगे। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया
सोनाक्षी सिन्हा के इंस्टाग्राम पर करीब 14.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं। अक्सर वो इंस्टा पर फोटोज और वीडियोज पोस्ट करती रहती हैं। वहीं इंस्टा पर वो खुद को 'असली सोना' बताती हैं।
विज्ञापन

3 of 6
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया
सोनाक्षी सिन्हा की आखिरी फिल्म कलंक थी। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास सफलता नहीं मिली थी। वहीं बता दें कि सोनाक्षी की अपकमिंग फिल्मों में दबंग' सीरीज की फिल्म शामिल है।

4 of 6
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया
एक वक्त पर सोनाक्षी सिन्हा का वजन 90 किलोग्राम से भी अधिक होता था। ऐसे में उस वक्त किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि सोनाक्षी सिन्हा का इतना ग्लैमरस और फिट अवतार भी  देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन

5 of 6
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया
सोनाक्षी सिन्हा  के बॉलीवुड करियर में दबंग, राउडी राठौर, सन ऑफ सरदार, लूटेरा, बॉस, हॉलीडे, तेवर और नूर जैसी कई शानदार फिल्में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर सोनाक्षी सिन्हा काफी एक्टिव रहती हैं। वो न सिर्फ अपने फोटोज और वीडियोज पोस्ट करती हैं बल्कि ट्रोलर्स को जवाब देने का मौका भी नहीं छोड़ती हैं। गौरतलब है कि हाल ही में लोकसभा चुनाव के लिए सोनाक्षी ने मां पूनम और पिता शत्रुघ्न के लिए जमकर प्रचार प्रसार किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें