फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Happy B'Day Dhoni: क्या आप जानते हैं 'माही' के ये 5 बॉलीवुड कनेक्शन ?

Sat, 06 Jul 2019 05:47 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
महेन्द्र सिंह धोनी - फोटो : अमर उजाला
7 जुलाई 1981 को कैप्टन कूल के नाम से फेमस महेन्द्र सिंह धोनी का जन्म हुआ था। एम एस धोनी को प्यार से माही भी बुलाया जाता है। वैसे तो धोनी क्रिकेट प्लेयर हैं लेकिन उनका बॉलीवुड से भी काफी तगड़ा कनेक्शन है। आज बर्थडे के खास मौके पर हम आपको बताते हैं धोनी का बॉलीवुड कनेक्शन...
विज्ञापन

2 of 6
महेन्द्र सिंह धोनी और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
महेन्द्र सिंह धोनी पर 2016 में  'एमएस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी' के नाम से फिल्म बन चुकी है। फिल्म में माही का किरदार सुशांत सिंह राजपूत ने निभाया था। इसके अलावा फिल्म में कियारा आडवाणी और दिशा पाटनी नजर आईं थीं। फिल्म के गानों के साथ फिल्म भी सुपरहिट साबित हुई थी। इसके साथ ही ऐसा बताया जाता है कि विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा और माही की पत्नी साक्षी, असम के एक स्कूल में क्लासमेट्स रह चुके हैं।
विज्ञापन

3 of 6
महेन्द्र सिंह धोनी और जॉन अब्राहम - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम और महेन्द्र सिंह धोनी काफी अच्छे दोस्त माने जाते हैं और दोनों की दोस्ती को एक और बात सबसे खास बनाती है। दरअसल माही और जॉन दोनों को ही बाइक्स का शौक है। ऐसे में दोनों अक्सर महंगी स्पोर्ट्स बाइक के साथ एन्जॉय करते भी नजर आ चुके हैं। इसके साथ ही दोनों लोग कई बार बाइक राइड पर भी जा जुके हैं। 

4 of 6
महेन्द्र सिंह धोनी और दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
दीपिका पादुकोण आज बॉलीवुड में एक बड़ा नाम है। अपनी एक्टिंग के दम पर उन्होंने आज ये मुकाम हासिल किया है। वैसे दीपिका के शुरुआती मॉडलिंग के दिनों में उनका नाम धोनी के साथ जुड़ चुका है। हालांकि इस बारे में कभी भी किसी की तरफ से कोई बयान या सफाई भी नहीं आई। लेकिन इसे पूरी तरह से रूमर से बताया गया था। चूंकि धोनी की लव लाइफ तो पहले प्रियंका झा और बाद में साक्षी रही हैं।
विज्ञापन

5 of 6
सलीम खान, महेन्द्र सिंह धोनी और सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के दबंग खान से भी माही का कनेक्शन है। दरअसल सलमान खान ने माही को परिवार सहित फिल्म सुल्तान के रिलीज होने से पहले घर बुलाया था। कैप्टन कूल ने भी सलमान का न्यौता तहे दिल से एक्सेप्ट किया और परिवार के साथ उनके घर पहुंचे थे। सभी ने साथ में काफी वक्त बिताया था और उस वक्त से ही सलमान और माही काफी अच्छे दोस्त माने जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
महेन्द्र सिंह धोनी और अक्किनेनी नागार्जुन - फोटो : सोशल मीडिया
महेन्द्र सिंह धोनी का रिश्ता और व्यवहार सिर्फ बॉलीवुड तक ही सीमित नहीं रहा है। माही की फ्रेंड्स लिस्ट में साउथ के सुपरस्टार अक्किनेनी नागार्जुन भी शामिल हैं। जिनके साथ माही ने एक बिजनेस में भी इनवेस्ट किया था। दरअसल माही की 'माही रेसिंग टीम इंडिया' नाम से एक बाईक रेसिंग टीम है। जिसमें अक्किनेनी नागार्जुन उनके पार्टनर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें