फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Failed Relations And Suicide: सरस्वती दास और मंजुशा ही नहीं, पार्टनर से झगड़े बने इन एक्टर्स के भी सुसाइड की वजह

Tue, 31 May 2022 02:19 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सरस्तवती दास- मंजुषा - फोटो : सोशल मीडिया
बंगाल इंडस्ट्री से लगातार सुसाइड करने की खबरें आ रही हैं। पहले पल्लवी डे फिर बिदिशा डे मजूमदार 27 मई को मॉडल और बंगाल की टीवी एक्ट्रेस मंजुशा नियोगी का शव उनके फ्लैट से बरामद किया गया और एक्ट्रेस सरस्वती दास ने भी फांसी लग ली। मंजूशा के बारे में कहा गया कि वह अपने दोस्त की मौत के बाद सदमे में थीं। वहीं बिदिशा, पल्लवी डे और  सरस्वती ने अपनी रिलेशनशिप से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है जब टीवी या फिल्म जगत के लोगों ने मौत को गले लगाया हो, इससे पहले भी कई ऐसे नाम हैं जिन्होंने पार्टनर के साथ रिश्तों में अनबन की वजह से आत्महत्या कर ली। 
विज्ञापन

2 of 6
जिया खान - फोटो : सोशल मीडिया
जिया खान
जिया खान, सूरज पंचोली के साथ रिलेशनशिप में थीं। साल 2013 में अभिनेत्री ने बॉयफ्रेंड सूरज पंचोली से तंग आकर आत्महत्या कर ली थी। उन्होंने सुसाइड नोट में लिखा था कि वह प्रेग्नेंट थीं लेकिन सूरज ने इमेज खराब होने के डर की वजह से घर में ही उनका एबॉर्शन करवा, जिससे उनकी हालत बिगड़ गई। तबीयत खराब होने के बाद भी सूरज जिया को अस्पताल नहीं ले गए। इसी बात पर झगड़ा बढ़ा और जिया ने फांसी लगा ली।
विज्ञापन

3 of 6
प्रत्युषा बनर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
प्रत्युषा बनर्जी 
टीवी एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी आखिरी बार बालिका वधु सीरियल में नजर आई थीं। वह राहुल राज सिंह के साथ रिलेशनशिप में थीं। शराब की लत की वजह से उनके पास पैसे लगभग खत्म हो चुके थे। इसी वजह से बॉयफ्रेंड राहुल के साथ उनका झगड़ा बढ़ने लगा था। 1 अप्रैल 2016 को प्रत्युषा ने परेशान होकर आत्महत्या कर ली।

4 of 6
वीजे चित्रा - फोटो : इंस्टाग्राम
वीजे चित्रा
वीजे तमिल डेली सोप की अभिनेत्री थीं। इनके बारे में कहा जाता है कि अभिनेत्री ने हेमंत रवि से सगाई की थी जो एक बिजनेसमैन थे। दोनों शादी करने वाले थे, लेकिन इसके पहले हेमंत के साथ उनकी किसी बार पर अनबन हो गई और अभिनेत्री ने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

5 of 6
विवेका बाबाजी - फोटो : सोशल मीडिया
विवेका बाबाजी
विवेका बाबाजी एक मॉडल थीं जिन्होंने साल 2010 में मौत को गले लगा लिया था। साल 2010 में स्टॉकब्रोकर गौतम वोरा के साथ उनकी अनबन विवेका की मौत का कारण बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
नफीसा जोसेफ - फोटो : सोशल मीडिया
नफीसा जोसेफ
बिजनेसमैन गौतम खंडूजा से शादी टूटने के बाद एमटीवी की वीजे और मॉडल ने 29 जुलाई 2004 को आत्महत्या कर ली। गौतम ने नफीसा से कहा था कि उन्होंने अपनी पहली पत्नी को तलाक दे दिया है, जबकि या बात झूठ थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें