फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dilip Kumar Birth Anniversary: इन किरदारों के चलते डिप्रेस्ड हो गए थे दिलीप कुमार, डॉक्टर ने दी थी अनोखी सलाह

Wed, 11 Dec 2024 10:43 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

आज दिलीप कुमार की जयंती (11 दिसंबर, 1922) है। वह बॉलीवुड में ट्रेजेडी किंग के नाम से भी जाने जाते हैं। आखिर यह नाम उन्हें क्यों मिला? कौन सी हैं, उनकी ट्रेजेडी फिल्में? दिलीप कुमार की जयंती पर जानिए, उनकी कुछ ट्रेजेडी फिल्मों के बारे में।
विज्ञापन
1 of 7
दिलीप कुमार - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड में 50-60 का दशक पूरी तरह से दिलीप कुमार के नाम ही रहा। इस दौर में उन्होंने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया। साथ ही कुछ ऐसी फिल्में भी दिलीप कुमार ने की, जिनमें कोई ना कोई ट्रेजेडी कहानी का हिस्सा होती थी। कहने का मतलब है कि दिलीप कुमार जो किरदार निभाते थे, उनके जीवन में दुख और तकलीफ जरूर दिखाई जाती थी। इन फिल्मों के किरदारों को दिलीप कुमार ने इस शिद्दत से निभाया कि उनको ट्रेजेडी किंग के नाम से पुकारा जाने लगा। दिलीप कुमार की जयंती के अवसर पर उनकी कुछ ट्रेजेडी फिल्मों के बारे में जानिए।
विज्ञापन

2 of 7
फिल्म 'दाग' का एक दृश्य - फोटो : एक्स (ट्विटर)

दाग 
फिल्म ‘दाग (1952)’ में एक शराबी व्यक्ति के किरदार को दिलीप कुमार ने निभाया था। पूरी फिल्म में मुख्य किरदार दुखों से घिरा रहता है। बस आखिर में फिल्म का सुखद अंत होता है, उसे अपना प्यार मिल जाता है, साथ ही वह शराब पीना भी छोड़ देता है। 

विज्ञापन

3 of 7
दिलीप कुमार की फिल्म 'देवदास' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

देवदास 
‘देवदास (1954)’ फिल्म में मुख्य किरदार देवदास प्रेमिका पारो के ना मिलने पर शराबी बन जाता है, यही इस फिल्म की कहानी थी। फिल्म में दिलीप कुमार ने एक दिल टूटे हुए प्रेमी और शराबी व्यक्ति के किरदार को बेहतरीन ढंग से निभाया था। साथ ही ‘देवदास’ फिल्म में जो अंत होता है, वह देखकर दर्शक बहुत दुखी होते हैं। देवदास की पीड़ा को दर्शक फिल्म देखने के बाद भी नहीं भूल पाते और इसकी वजह दिलीप कुमार का उम्दा अभिनय रहा।

4 of 7
फिल्म 'मधुमति' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

मधुमति 
साल 1958 में दिलीप कुमार ने फिल्म ‘मधुमति’ की। यह पिछले जन्म की कहानी पर आधारित फिल्म थी। इसमें मधुमति यानी मुख्य नायिका अपनी मौत का बदला लेना चाहती है। फिल्म की कहानी में काफी सारे मोड़ आते हैं, जो दर्शकों को हैरान करते हैं।

विज्ञापन

5 of 7
फिल्म 'मुगल-ए-आजम' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

मुगल-ए-आजम
फिल्म ‘मुगल-ए-आजम (1960)’ की कहानी किसे नहीं पता है। फिल्म सलीम और अनारकली की प्रेम कहानी है, जिसका अंत दुखद रहता है। सलीम को अपना प्रेम नहीं मिल पाता है। इस फिल्म का अंत भी दर्शकों को रुला गया था।

विज्ञापन

6 of 7
फिल्म 'दीदार' का एक दृश्य - फोटो : एक्स (ट्विटर)

दीदार
फिल्म दीदार ‘(1951)’ में दिलीप कुमार ने एक अंधे व्यक्ति का रोल किया, जो अपनी प्रेमिका की तलाश कर रहा है। दिलीप कुमार का किरदार इस फिल्म में गाना गाकर पैसे कमाता है। इस फिल्म में भी दिलीप कुमार ने अपने किरदार को जीवंत कर दिया था। ऐसी कई और फिल्में भी दिलीप कुमार ने अपने करियर के दौरान की जिनमें ट्रेजेडी फैक्टर जुड़ा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
दिलीप कुमार - फोटो : एक्स (ट्विटर)

कॉमेडी फिल्मों में काम करने का फैसला
एक बार किसी इंटरव्यू में दिलीप कुमार ने खुद बताया था कि ट्रेजेडी फिल्मों में काम करने का असर उनके मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ा। ऐसे में दिलीप कुमार को डॉक्टर ने कॉमेडी फिल्में करने की सलाह दी। दिलीप कुमार ने भी कॉमेडी फिल्मों में काम करना शुरू किया। उन्होंने कई हिट कॉमेडी फिल्मों में अभिनय किया और दर्शकों को खूब हंसाया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें