फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dua 3rd Month Birthday: तीन माह की हुईं रणवीर-दीपिका के बिटिया दुआ, दादी अंजू भवनानी ने दान किए अपने बाल

Wed, 11 Dec 2024 10:16 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Dua Padukone Singh 3rd Month Birthday: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की लाडली दुआ 8 दिसंबर को तीन महीने की हो गई हैं। इस खास मौके पर दादी अंजू भवनानी ने खास काम किया है।
विज्ञापन
1 of 5
रणवीर, अंजू भवनानी, दीपिका, दुआ - फोटो : इंस्टाग्राम
दीपिका पादुकोण ने 8 सितंबर 2024 को पहली संतान के रूप में बेटी को जन्म दिया। रणवीर सिंह और दीपिका ने बिटिया का नाम दुआ पादुकोण सिंह रखा है। बेबी दुआ 8 दिसंबर को तीन महीने की हो गई हैं। उनके तीसरे माह के जन्मदिन पर दादी अंजू भवनानी ने खास काम किया है। उन्होंने पोती के तीन माह के होने पर अपने बाल दान कर दिए हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
रणवीर, दीपिका,अंजू भवनानी - फोटो : इंस्टाग्राम
रणवीर सिंह की मां अंजू ने दान किए बाल
रणवीर सिंह की मां अंजू भवनानी ने अपनी पोती दुआ के तीन माह के होने पर अपने बाल डोनेट किए हैं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिनमें वे बाल कटवाती नजर आ रही हैं। दादी के इस नेक काम की लोग तारीफ कर रहे हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 5
अंजू भवनानी - फोटो : इंस्टाग्राम
अंजू भवनानी ने साझा किया पोस्ट
पोती के तीसरे माह की वर्षगांठ पर दादी अंजू भवनानी ने एक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा, 'हैप्पी थर्ड मंथ बर्थडे माई डार्लिंग दुआ। इस खास दिन को प्यार और उम्मीदों के साथ खूबसूरत अंदाज में मनाना। जैसे-जैसे हम दुआ के बड़े होने की खुशी और खूबसूरती को सेलिब्रेट कर रहे हैं। हमें अच्छाई और करुणा की शक्ति भी याद आती है। उम्मीद है कि ये छोटा सा काम मुश्किल समय से गुजर रहे किसी इंसान को सुकून और आत्मविश्वास दे सकता है'।

4 of 5
दीपिका पादुकोण-दिलजीत - फोटो : इंस्टाग्राम
दिलजीत के कॉन्सर्ट में नजर आईं दीपिका
इस नेक काम के लिए अंजू भवनानी की फैंस तारीफ कर रहे हैं। फैंस दुआ पर प्यार लुटा रहे हैं। दीपिका पादुकोण की बात करें तो हाल ही में उन्हें दिलजीत दोसांझ के म्यूजिक कॉन्सर्ट में देखा गया। दीपिका कॉन्सर्ट में दिलजीत दोसांझ के साथ स्टेज पर झूमती नजर आईं। दीपिका के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे 'कल्कि 2898 एडी 2' की शूटिंग शुरू करेंगी।
Mohan Babu: अभिनेता मोहन बाबू ने पत्रकार पर किया हमला, सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

आदित्य धर की फिल्म में नजर आएंगे रणवीर
रणवीर सिंह के वर्क फ्रंट की बात करें तो बीते महीने उन्हें रोहित शेट्टी की 'सिंघम अगेन' में देखा गया। फिलहाल वे निर्देशक आदित्य धर की एक फिल्म पर काम कर रहे हैं। इसके अलावा वे फरहान अख्तर की डॉन 3 में भी लीड रोल अदा करेंगे। 
Dua 3rd Month Birthday: तीन माह की हुईं रणवीर-दीपिका के बिटिया दुआ, दादी अंजू भवनानी ने दान किए अपने बाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें