फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना मेकअप के जिम के बाहर स्पॉट हुईं बिपाशा बसु, कैमरा देखते ही दिए ये रिएक्शन

Sun, 25 Aug 2019 03:20 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
bipasha - फोटो : social media
अभिनेत्री बिपाशा बसु फिलहाल बड़े पर्दे से दूर हैं हालांकि वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी तस्वीरें फैंस के लिए शेयर करती रहती हैं। अब लंबे समय बाद बिपाशा को जिम के बाहर स्पॉट किया गया।
विज्ञापन

2 of 5
bipasha - फोटो : social media
बिपाशा ने गुलाबी रंग की हूडी पहन रखी थी साथ ही ब्लैक जैगिंग कैरी किए। उन्होंने ब्लैक शेड्स पहने थे और नो मेकअप लुक अपनाया हुआ था। बिपाशा इस दौरान फोन में व्यस्त दिखीं। 
विज्ञापन

3 of 5
bipasha - फोटो : social media
बिना मेकअप के बिपाशा का लुक काफी अलग दिखा। जब फोटोग्राफर्स ने उन्हें पोज देने के लिए कहा तो मुस्कुराते हुए उन्होंने कैमरे के सामने पोज दिए। बता दें  कि 2016 में बिपाशा बसु ने करण सिंह ग्रोवर से शादी की थी। करण की तीसरी तो बिपाशा की यह पहली शादी थी। शादी के बाद बिपाशा किसी फिल्म में नजर नहीं आईं।

4 of 5
bipasha - फोटो : social media
बिपाशा आखिरी बार फिल्म 'अलोन' (2015) में नजर आई थीं और इस फिल्म के बाद उन्होंने करण सिंह ग्रोवर संग शादी कर ली। बिपाशा बसु और करण शादी के बाद पहली बार फिल्म 'आदत डायरीज' में साथ नजर आएंगे, जिसे विक्रम भट्ट ने लिखा है। शादी के बाद पहली बार पत्नी के साथ काम कर रहे करण ने बिपाशा के तारीफों के पुल बांधे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Bipasha Basu - फोटो : twitter
करण ने कहा- 'उनके साथ काम करना बेस्ट फीलिंग है। वह काफी अनुशासित हैं। मुझे लगता है कि मैं बिलकुल अपोजिट हूं। उनके पास काफी एनर्जी है। उनके साथ काम करने में कभी आलस नहीं आता। बिपाशा के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताना अच्छा लगता है। वह ग्रेट परफॉर्मर हैं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें