बिपाशा बसु (Bipasha Basu) की बहन विजेता बसु (Vijayeta Basu) ने हाल ही में अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड से शादी रचा ली है । विजेता ने करन तलरेजा से शादी की है । विजेता और करन ने पहले सादगी भरे तरीके से कोर्ट मैरिज की । इसके बाद एक रॉयल रिसेप्शन पार्टी दी । इस पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं ।
विज्ञापन
2 of 7
bipasha basu
शादी की तस्वीरों में बिपाशा अपनी बहन को तैयार करती दिख रही हैं । वहीं एक तस्वीर में विजेता और करन जयमाल पहने भी नजर आए । कोर्ट मैरिज के दौरान बिपाशा और उनके पति करन सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover), विजेता के साथ रहे ।
विज्ञापन
3 of 7
bipasha basu
बिपाशा ने बहन के साथ तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, 'मेरी छोटी गुड़िया शादी के लिए तैयार होती हुई।' बिपाशा ने विजेता की बैचलरेट पार्टी की तस्वीरें भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं।
4 of 7
bipasha basu
वहीं रिसेप्शन की तस्वीरों में विजेता अलग लुक में दिखीं । रिसेप्शन में विजेता ने लाल रंग की साड़ी पहनी और पारंपरिक तरीके से सजी-संवरीं । इस तस्वीर में भी विजेता और करन जयमाल पहने नजर आ रहे हैं ।
विज्ञापन
5 of 7
bipasha basu
वहीं बिपाशा बसु ने पीच कलर का लहंगा पहना । टाइट बन के साथ मांग टीका और नेकलेस पहने बिपाशा बेहद खूबसूरत लग रही थीं । विजेता के रिसेप्शन की कुछ और तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें वो बिपाशा के साथ पोज दे रही हैं।
विज्ञापन
6 of 7
bipasha basu
बिपाशा को देख ऐसा लग रहा है कि उन्होंने बहन की शादी में खूब एंज्वॉय किया। बसु फैमिली ने आलीशान शादी की जगह सादगी से शादी करने का फैसला लिया था । इसी वजह से इस शादी में बॉलीवुड सेलेब्रिटीज की मौजूदगी नहीं दिखाई दी।
बता दें कि बिपाशा बसु ने तीन साल पहले एक्टर करन सिंह ग्रोवर से शादी की थी। ये शादी बहुत रॉयल थी । इसमें बॉलीवुड के सभी बड़े कलाकार शामिल हुए थे । शादी के बाद से बिपाशा ने फिल्मों से दूरी बनाई हुई है ।