फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिदान दिवस पर पढ़िए उन बॉलीवुड फिल्मों के किस्से, जिनसे अमर हो गए 'आजाद'

Wed, 27 Feb 2019 09:44 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
balidan diwas
देश के महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद का बुधवार को बलिदान दिवस है। 27 फरवरी 1931 के दिन इलाहाबाद के अल्फ्रेड पार्क में अंग्रेजों से मुठभेड़ के दौरान आजाद अपना बलिदान कर शहीद हो गए थे। आजाद का जन्म मध्य प्रदेश के भाबरा गांव (अब आजाद नगर) में 23 जुलाई 1906 को हुआ था। उनके पिता पंडित सीताराम तिवारी अकाल के समय उत्तर प्रदेश के अपने पैतृक निवास उन्नाव बदरका को छोड़कर पहले कुछ दिनों मध्य प्रदेश अलीराजपुर रियासत में नौकरी करते रहे, फिर जाकर भाबरा गांव में बस गए। यहीं चंद्रशेखर का बचपन बीता। बलिदान दिवस के मौके पर आज हम आपको बता रहे हैं उन बॉलीवुड फिल्मों के बारे में जिनके जरिए देश में आज भी जीवित हैं 'आजाद'।
विज्ञापन

2 of 8
shaheed
ये हैं वो चर्चित बॉलीवुड फिल्में जिनमें इन कलाकारों ने आजाद की जिंदगी को जीवन्त कर दिया ...

शहीद 
साल 1965 में आई फिल्म 'शहीद' ने भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम को पर्दे पर जिंदा कर दिया। भगत सिंह के जीवन पर 1965 में बनी यह देशभक्ति की सर्वश्रेष्ठ फिल्म रही। जिसकी कहानी स्वयं भगत सिंह के साथी बटुकेश्वर दत्त ने लिखी थी। इस फिल्म में अमर शहीद राम प्रसाद बिस्मिल के गीत थे। बॉलीवुड अभिनेता मनोज कुमार ने इस फिल्म में शहीद भगत सिंह का जीवन्त अभिनय किया था। इस फिल्म में चंद्रशेखर आजाद का किरदार मनमोहन ने निभाया। जमशेदपुर में जन्मे मनमोहन को इस फिल्म से बड़ी सफलता हाथ लगी थी। 
विज्ञापन

3 of 8
द लेजेंड ऑफ भगत सिंह
2002 में रिलीज हुई फिल्म 'द लेजेंड ऑफ भगत सिंह'  जिसे राजकुमार संतोषी ने डायरेक्ट किया था। इसमें अजय देवगन ने भगत सिंह का प्रभावी किरदार निभाया था।  इस फिल्म को दो देशीय पुरस्कारों से सम्मानित किय गया था। उनमें से एक पुरस्कार सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म देशीय पुरस्कार था। इन पुरस्कारों के अलावा, द लिजंड ऑफ भगत सिंह ने तीन फिलमफेयर पुरस्कार भी जीते थे। इस फिल्म में चंद्रशेखर आजाद की भूमिका को मशहूर कलाकार अखिलेन्द्र मिश्रा ने निभाया था।

4 of 8
शहीद-ए-आजम
शहीद-ए-आजम
फिल्म 'शहीद-ए-आजम' 2002 में ही रिलीज हुई थी जिसे सुकुमार नायर ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म में भगत सिंह का किरदार सोनू सूद ने निभाया था। फिल्म में चंद्रशेखर आजाद की भूमिका में राज जुत्सी और राजगुरू की भूमिका में देव गिल दिखाई दिए थे। श्रीनगर में जन्मे राज जुत्सी ने इस फिल्म से बॉलीवुड में धमाल मचा दिया था। 
विज्ञापन

5 of 8
23 मार्च 1931 शहीद
साल 2002 में आई फिल्म ‘23 मार्च 1931 शहीद’ में बॉबी देओल ने भगत सिंह की भूमिका निभाई थी। वहीं इसी फिल्म में उनके बड़े भाई सनी देओल चंद्र शेखर आजाद की भूमिका में नजर आए थे। फिल्म का निर्देश गुड्डू धनोआ ने किया था। सनी देओल की एक्टिंग से बॉलीवुड में एक बार फिर कमाल हो गया इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस में अच्छी कमाई की थी। साल 2002 देशभक्ति की फिल्मों से भरा था। 
विज्ञापन

6 of 8
Rang De Basanti
रंग दे बसंती
2006 में रिलीज हुई फिल्म 'रंग दे बसंती' में चंद्रशेखर आजाद के रोल में आमिर खान दिखाई देते हैं वहीं भगत सिंह का रोल सिद्धार्थ नारायण करते नजर आते हैं। वहीं राम प्रसाद बिस्मिल का किरदार अतुल कुलकर्णी निभाते हैं। फिल्म को राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने डायरेक्ट किया था। आमिर ने इस फिल्म के जरिए युवाओं में जोश भर दिया था। 
विज्ञापन

7 of 8
फिल्म राष्ट्रपुत्र
भारत माता के वीर सपूत और शहीद क्रांतिकारी चंद्रशेखर तिवारी 'आजाद' के जीवन की असली कहानी पहली बार बड़े पर्दे पर सबके सामने पिछले साल बड़े पर्दे पर आई थी। जाद की बायोपिक फिल्म ‘राष्ट्रपुत्र’ में आजाद और उनके परिवार की हालत कैसी थी ये सभी को फिल्म के माध्यम से बताया गया। बॉम्बे टॉकीज ने ‘राष्ट्रपुत्र’ फिल्म के नायक का नाम भी आजाद है। 
विज्ञापन

8 of 8
सीरियल चंद्रशेखर
इसके अलावा टीवी पर 'चंद्रशेखर' सीरियल के माध्यम से चंद्रशेखर आजाद के बचपन से जवानी तक की पूरी कहानी दिखाई गई।  इस सीरियल में देव जोशी (आजाद के किशोरावस्था का रोल) और विजय अगाशे (जवान आजाद का रोल) ने चंद्रशेखर आजाद की भूमिका निभाई थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें