फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yoga Day 2022: 40 के बाद भी रहना है फिट और ग्लैमरस, योग के साथ फॉलो करें बॉलीवुड अभिनेत्रियों का ये डेली रूटीन 

Tue, 21 Jun 2022 06:00 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
मलाइका, शिल्पा और बिपाशा बसु - फोटो : insta
बॉलीवुड में बने रहने के लिए खुद को फिट रखना बेहद महत्वपूर्ण हो जाता है, इसलिए सितारें अपनी फिटनेस पर जमकर काम करते हैं। चाहें वह हार्ड वर्कआउट हो या योगासन। इसके साथ ही सेलेब्स डेली रूटीन में खाने पीने की हर बात पर भी काफी ध्यान देते हैं। मलाइका से लेकर शिल्पा और  बिपाशा तक ये सभी अभिनेत्रियां 40 से पार हो चुकी हैं लेकिन आज भी वह ग्लैमरस और फिट दिखाई देती हैं। ये अभिनेत्रियां अपने डेली रूटीन में योग को तो शामिल करती ही हैं, साथ ही अपनी डाइट भी संतुलित रखती हैं। तो चलिए जानते हैं कि खुद को फिट रखने के लिए क्या-क्या करती हैं अभिनेत्रियां
विज्ञापन

2 of 7
मलाइका अरोड़ा - फोटो : insta
मलाइका की फिटनेस का राज
अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा 47 साल की हो चुकी हैं लेकिन अपनी फिटनेस और ग्लैमर से वह युवा अभिनेत्रियों को कड़ी टक्कर देती हैं। मलाइका खुद तो योग करती ही हैं साथ ही वह सोशल मीडिया के जरिए लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करती दिखाई देती हैं। हालांकि योग करने के साथ ही एक्ट्रेस अपनी डाइट और रूटीन का भी बखूबी ध्यान रखती हैं।
विज्ञापन

3 of 7
मलाइका अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
मलाइका डेली रूटीन और डाइट प्लान
मलाइका अरोड़ा अपने वर्कआउट और योगा के रूटीन को स्ट्रिक्टली फॉलो करती हैं। इसके बाद वह हेल्दी स्नैक्स लेती हैं, जैसा सब्जियों का जूस आदि। मलाइका अपने डेली रूटीन में घी और शहद को भी शामिल करती हैं, क्योंकि खाने में घी की कुछ मात्रा और पानी में शहद सेहत के लिए सही रहता है। मलाइका का मानना है कि डिनर हमेशा सोने से दो घंटे पहले ही कर लेना चाहिए, क्योंकि इससे पचाने में आसानी होती है।

4 of 7
शिल्पा शेट्टी - फोटो : Social Media
शिल्पा से लें योग के टिप्स
अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की गिनती भी उन चंद अभिनेत्रियों में होती है, जो उम्र बढ़ने के बाद भी जवां और फिट हैं। शिल्पा की फिटनेस को देखकर हर कोई उनके जैसा फिगर पाना चाहता है, लेकिन इसके लिए योगासन के साथ अभिनेत्री की तरह दिनचर्या का पालन करना भी जरूरी है। शिल्पा अपने काम के साथ ही कमाल के योगासन के लिए भी फेमस हैं। जानकारी के मुताबिक, उनका वेलनेस सेंटर भी है साथ ही एक्ट्रेस की योग से संबंधित वीडियो भी मिल जाएंगी।
विज्ञापन

5 of 7
शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
शिल्पा शेट्टी का डेली रूटीन
बात करें डेली रूटीन की तो शिल्पा अपनी डाइट को सिंपल और हेल्दी रखती हैं। उनकी दिन की शुरुआत आंवला और एलोवेरा जूस से होती है। खाने में वह ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल करने के साथ ज्यादातर शाकाहारी और संतुलित खाना प्रेफर करती हैं। योगा और एक्सरसाइज के बाद वह प्रोटीन शेक लेना पसंद करती हैं। वह हफ्ते में सिर्फ एक बार बाहर खाती हैं ताकि कैलोरी की मात्रा को नियंत्रण में रखा जा सके।
विज्ञापन

6 of 7
बिपाशा बसु - फोटो : Social Media
बिपाशा बसु फिटनेस फंडा
अभिनेत्री बिपाशा बसु भी अपनी कमाल की फिटनेस से खूब सुर्खियों में रहती हैं। वह अक्सर अपनी टोन्ड बॉडी फ्लॉन्ट करती नजर आती हैं। खुद को फिट रखने के लिए बिपाशा अपनी सुबह की शुरुआत योग और कई तरह की एक्सरसाइज के साथ करती हैं। वह लोगों को भी फिट बने रहने के लिए प्रेरित करती हैं। उनकी खुद की डीवीडी भी रिलीज की हैं। बिपाशा अपने डेली वर्कआउट को बदलती रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बिपाशा बसु
बात करें उनकी डाइट प्लान की तो वह ऐसा खाना खाती हैं जो पूरे शरीर को पोषण देते हैं। साथ ही वह एक साथ खाने के बजाए दिन भर में छह से सात बार में थोड़ा-थोड़ा करके खाती हैं क्योंकि वह मानती हैं कि इससे मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है जो फिट रखने में मददगार रहता है। अभिनेत्री अपने डाइट में हरी सब्जियां, दलिया, अंडा, टोस्ट और फलों को शामिल करती हैं। इसके अलावा शरीर के हाइड्रेट रखने के लिए वह भरपूर पानी पीती हैं और जंक फूड व तले भुने से पूरी तरह परहेज करती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें