फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: फ्लॉप फिल्मों पर अक्षय ने तोड़ी चुप्पी और तनुश्री की पोस्ट से सनसनी, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Fri, 05 Aug 2022 08:00 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
अक्षय कुमार, तनुश्री दत्ता - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन जगत को पसंद करने वाले लोगों को हमेशा ये जानने की इच्छा रहती है कि इस इंडस्ट्री में क्या कुछ चल रहा है और फिल्मी रैप में हम आपको सिनेमा जगत की उन बड़ी खबरों के बारे में बताते हैं, जो आज दिन भर में चर्चा में रहीं। हर रोज की तरह आज भी फिल्मी दुनिया में बहुत कुछ हुआ। आमिर खान चर्चा अपनी फिल्म लाल सिंह चड्ढा बायकॉट की वजह से सुर्खियों में है और अब उन्होंने एस एस राजामौली के साथ काम करने की इच्छा जताई है। इसके अलावा, सिनेमा जगत में क्या कुछ हुआ है। आइए आपको बताते हैं। 
विज्ञापन

2 of 11
आमिर खान, एस एस राजामौली - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' चर्चा में बनी हुई है। एक तरफ सोशल मीडिया पर इस फिल्म का खूब विरोध हो रहा है। दूसरी तरफ आमिर अपनी इस फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। हाल ही में, आमिर करीना कपूर के साथ चैट शो 'कॉफी विद करण' में पहुंचे। यहां पर करण जौहर ने आमिर और करीना के साथ खूब मस्ती की। इसी बीच आमिर खान से निर्देशकों की एक लिस्ट बताई, जिनके साथ वह आगे आने वाले समय में काम करना चाहते हैं। इस लिस्ट में 'आरआरआर' के निर्देशक एस एस राजामौली का नाम सबसे ऊपर है। 

Aamir Khan: एसएस राजामौली के साथ काम करने को क्यों बेताब हैं आमिर, क्या 'लाल सिंह चड्ढा' पर मिली सलाह है वजह?
विज्ञापन

3 of 11
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार को लगातार ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। पहले 'बच्चन पांडे' के फ्लॉप होने के बाद अभिनेता पर निशाना साधा जा रहा था। फिर 'सम्राट पृथ्वीराज' जैसी ऐतिहासिक महाकाव्य की तैयारी में कमी के लिए अक्षय कुमार की आलोचना की जा रही थी। वहीं अब अभिनेता के पुराने बयानों, वीडियोज और ट्वीट्स की वजह से सोशल मीडिया पर 'बायकॉट रक्षा बंधन' की मुहिम चलाई जा रही है। अभिनेता ने इन सब पर चुप्पी तोड़ी है। फिल्म के प्रमोशन के दौरान अक्षय कुमार ने ट्रोल्स को जवाब दिया है। 

Akshay Kumar: दो फ्लॉप फिल्मों और खराब एक्टिंग पर अक्षय कुमार ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मेरे आठ घंटे का काम ही...

4 of 11
दीपिका पादुकोण - फोटो : instagram
दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की दमदार अभिनेत्री हैं, जिन्होंने कई हिट फिल्में देकर फैंस को अपना दीवाना बनाया है। फैंस ये बात भी अच्छी तरह जातने हैं कि दीपिका एक समय पर डिप्रेशन का सामना कर चुकी हैं। अभिनेत्री भी कई मौकों पर अपने उन मुश्किल दिनों में हुई परेशानियों को साझा कर चुकी हैं। एक बार फिर दीपिका ने अपने डिप्रेशन के दिनों के बारे में बात की है और बताया है कि उन दिनों एक ऐसा वक्त भी आया था जब वह सुसाइड का सोचने लगी थीं। 

Deepika Padukone: डिप्रेशन के दर्दनाक दिनों को दीपिका ने किया याद, बोलीं- टूट गई थी, कई बार आत्महत्या करने...
विज्ञापन

5 of 11
मृणाल ठाकुर, दलकीर सलमान और अन्य - फोटो : insta
मृणाल ठाकुर और साउथ अभिनेता दलकीर सलमान की फिल्म 'सीता रामम' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। यह फिल्म एक दिल छू लेने वाली प्रेम कहानी है, जिसे दर्शकों का भी अच्छा रिस्पॉन्स मिलता दिख रहा है। आज एक्ट्रेस भी अपनी फिल्म देखने पहुंची थीं, जहां बाहर निकलने के बाद वह बेहद भावुक दिखाई दीं। एक्ट्रेस ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम से भी साझा किया है।

Mrunal Thakur: 'सीता रामम' देखने के बाद खुद ही रो पड़ीं मृणाल ठाकुर, अभिनेता दलकीर सलमान भी हुए भावुक
विज्ञापन

6 of 11
काजल अग्रवाल, कमल हासन - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ सिनेमा की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार अभिनेत्री काजल अग्रवाल ने पिछले काफी समय से बड़े पर्दे से दूरी बना रखी है। अब बेटे के जन्म के बाद उन्होंने अपने कमबैक को लेकर चुप्पी तोड़ी है और बताया कि वह जल्द ही वापसी करने वाली हैं। काजल ने नेहा धूपिया के साथ लाइव सेशन के दौरान इस बात की जानकारी दी है, जिसे जानने के बाद से ही उनके फैंस काफी खुश हैं। दरअसल, काजल अग्रवाल ने हाल ही में अभिनेत्री नेहा धूपिया के साथ इंस्टाग्राम पर लाइव सेशन किया था। इस दौरान नेहा ने उनसे कमबैक को लेकर सवाल पूछा, तो काजल ने बताया कि वह जल्द ही कमबैक करने वाली हैं।

Kajal Aggarwal: बड़े पर्दे पर वापसी के लिए तैयार हैं काजल अग्रवाल, कमल हासन के साथ इस फिल्म में आएंगी नजर
विज्ञापन

7 of 11
सुष्मिता सेन और ललित मोदी की दिलचस्प कहानियां - फोटो : Twitter @LalitKModi
बिजनेसमैन ललित मोदी ने कुछ हफ्ते पहले ही बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन के साथ अपने रिश्ते की घोषणा की थी। आईपीएल के पूर्व अध्यक्ष ने सोशल मीडिया पर अभिनेत्री संग तस्वीरें शेयर कर दुनिया के सामने उन्हें अपना बेटरहाफ बताया था। लेकिन सुष्मिता सेन ने ललित मोदी के साथ कोई भी पोस्ट शेयर नहीं की थी। जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर यूजर्स ललित मोदी को ट्रोल कर, उनसे कई तरह के सवाल पूछ रहे थे। वहीं अब आखिरकार सुष्मिता सेन ने ललित मोदी के 'आई लव यू' पोस्ट पर रिएक्ट किया है।

Sushmita-Lalit Modi: सुष्मिता को पसंद आई ललित मोदी की 'आई लव यू' पोस्ट, यूजर्स बोले- भाई डूब गए प्यार में...  

8 of 11
रणवीर सिंह, एरिका पैकर्ड - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह बोल्ड फोटोशूट कराने के बाद से ही सुर्खियों में बने हुए हैं। अभिनेता के फोटोशूट को लेकर उन्हें विरोध का भी सामना करना पड़ रहा है और अश्लीलता फैलाने के आरोप में उन पर एफआईआर भी दर्ज हो चुकी है। वहीं, मनोरंजन जगत से जुड़े कई सितारे खुलकर रणवीर का समर्थन करते नजर आए रहे हैं। कुछ ने तो उनके समर्थन में खुद भी बोल्ड फोटोशूट कराया है। वहीं, अब 'खबरों के खिलाड़ी 12' फेम एरिका पैकर्ड भी रणवीर सिंह के सपोर्ट में उतर आई हैं और उन्होंने अपनी टॉपलेस तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है।

Erika Packard: रणवीर के सपोर्ट में ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ फेम एरिका ने कराया बोल्ड फोटोशूट, FIR की हो रही मांग

9 of 11
दीपेश भान - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी के मशहूर कॉमेडी शो 'भाबी जी घर पर हैं' की स्टार कास्ट अभी भी अपने साथी कलाकार और दोस्त दीपेश भान की मौत से उबर नहीं पा रही है। उनकी मौत से न केवल उनके को-स्टार्स को बल्कि दीपेश के फैंस को भी बहुत बड़ा झटका लगा था। दीपेश के निधन के इतने दिनों बाद भी शो की पूरी स्टार कास्ट उनके इस दुनिया में न होने पर यकीन नहीं कर पा रही है। शो से जुड़ा हर बंदा गहरे सदमे में है और किसी न किसी तरह से बस दीपेश को याद करने में लगा है। सबको अपनी अदाकारी और मजेदार शख्सियत से हंसाने वाले दीपेश के को-स्टार योगेश त्रिपाठी ने हाल ही में 'भाबी जी घर पर हैं' के एक एपिसोड का वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर साझा किया है। शो का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है और इसपर शो की सबसे पहली गोरी मेम यानी सौम्या टंडन ने भी कमेंट किया है।  

Deepesh Bhan: हप्पू सिंह को सता रही 'मलखान' की याद, वीडियो देख गोरी मेम ने कह दी ये बात

10 of 11
रक्षा बंधन- लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया पर इन दिनों बॉलीवुड के दो बड़े कलाकार लगातार सुर्खियों में हैं। अभिनेता अक्षय कुमार और एक्टर आमिर खान दोनों एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर भिड़ंत करते नजर आने वाले हैं। दरअसल, अगले हफ्ते सिनमाघरों में आमिर और अक्षय की फिल्म एक-दूसरे को टक्कर देती नजर आएगी। ऐसे में अब सभी यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि दोनों में कौनसी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएगी। इसी बीच अब इन दोनों ही फिल्मों की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी हैं। तो आइए जानते हैं रिलीज से पहले किस फिल्म ने बाजी मारी है। 

Rakshabandhan Vs LSC: 'लाल सिंह चड्ढा' और 'रक्षा बंधन' की एडवांस बुकिंग शुरू, जानें किसे मिला जनता का साथ
 

विज्ञापन

11 of 11
उर्फी जावेद - फोटो : इंस्टाग्राम
इंटरनेट सेंसशन उर्फी जावेद अक्सर सोशल मीडिया पर अपने फैशन सेंस को लेकर चर्चा में रहती हैं। वह आए दिन किसी ने किसी नए अवतार में नजर आती हैं। अपने बोल्ड अंदाज के लिए मशहूर उर्फी अपने आउटफिट्स के साथ हर बार नए-नए प्रयोग करती रही हैं। इतनी ही नहीं वह अपने इस आउटफिट्स और ड्रेंसिग स्टाइल के साथ किए गए प्रयोगों को अपने फैंस के साथ साझा भी करते हैं। इसी बीच अब सोशल मीडिया पर उर्फी का एक और नया अवतार सामने आया है। कुछ देर पहले ही सामने आए एक वीडियो में उर्फी एक बार फिर अतरंगी अंदाज में दिखाई दीं। 

Urfi Javed: झीना सा कपड़ा पहन बर्गर खाने पहुंचीं उर्फी जावेद, लोगों ने कहा- कुछ तो शर्म करो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें