फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय ने शूट किया अपना ये पहला म्यूजिक वीडियो, नूपुर सैनन के साथ आएंगे नजर

Sun, 22 Sep 2019 01:42 PM IST
अपूर्वा राय मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Akshay Kumar, Nupur Sanon - फोटो : amar ujala
एक के बाद अपनी फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाले अक्षय कुमार जल्द ही एक म्यूजिक वीडियो में नजर आएंगे। यह अक्षय का पहला म्यूजिक वीडियो है। इसमें वह अभिनेत्री कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन के साथ नजर आने वाले हैं। हाल में इसकी शूटिंग मुंबई के सेंट जेवियर्स कॉलेज में की गई। देखिए शूटिंग की कुछ तस्वीरें।
विज्ञापन

2 of 4
Akshay Kumar - फोटो : social media
इन तस्वीरों में अक्षय, नूपुर के साथ जमीन पर बैठे नजर आ रहे हैं। इस मौके पर जहां अक्षय पैंट और शर्ट पहने दिखाई दिए तो वहीं नूपुर नीले रंग की शलवार कमीज में नजर आईं।  इस म्यूजिक वीडियो का नाम फिलहाल है जिसे अरविंदर खैरा ने निर्देशित किया है। वहीं बी प्राक ने इसे अपनी आवाज दी है।
विज्ञापन

3 of 4
Akshay Kumar, - फोटो : social media
बी प्राक एक पंजाबी गायक हैं। जिन्होंने फिल्म केसरी में तेरी मिट्टी गाना गाया था। इसके अलावा प्राक ने अक्षय के लिए दूसरा गाना अली अली गाया था। अभिनेत्री कृति  सेनन  की बहन नूपुर एक सिंगर हैं। वह इससे पहले भी वह कई और म्यूजिक वीडियोज में काम कर चुकी हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
Akshay Kumar, - फोटो : social media
'फिलहाल' में नूपुर पहली बार अक्षय कुमार के साथ काम कर रही हैं। वह जल्द ही साजिद नाडियाडवाला की फिल्म से हिंदी फिल्म जगत में डेब्यू करेंगी। वहीं अक्षय कुमार की बात करें तो वह हाउसफुल 4 और गुड न्यूज में नजर आएंगे। इसके साथ ही एक्टर लक्ष्मी बम और सूर्यवंशी सरीखी फिल्मों में भी काम कर रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें