फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Birthday Celebration: बिपाशा बसु ने आधी रात को पति संग मनाया जन्मदिन, किस करते हुए वीडियो वायरल

Fri, 07 Jan 2022 02:38 PM IST
विशाल तिवारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
बिपाशा ने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ मनाया अपना 43वां जन्मदिन। - फोटो : Social Media
बॉलीवुड में बंगाली बाला के नाम से मशहूर अभिनेत्री बिपाशा बसु आज सात जनवरी को अपना जन्मदिन मना रही हैं। अभिनेत्री ने शुक्रवार आधी रात को अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। कपल ने अपने इस सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ शेयर की हैं। जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। बिपाशा ने करण के साथ अपने बर्थडे पर खूब एंजॉय किया, वे काफी खुश नजर आ रही हैं। दोनों एक दूसरे के प्यार में डूबे हुए देखे जा सकते हैं।   

 
विज्ञापन

2 of 4
बिपाशा बसु का बर्थडे केक। - फोटो : Social Media
इंस्टाग्राम पर शेयर किए पोस्ट
बिपाशा ने इंस्टाग्राम पर केक काटते हुए वीडियो शेयर किया है। इसमें करण उनके लिए बर्थडे सॉन्ग गा रहे हैं। अभिनेत्री बर्थडे बैलूंस के साथ डांस भी कर रही हैं और करण को किस तरती हुई दिखाई दे रही हैं। उन्होंने तस्वीरों के साथ "इट्स माय बर्थडे" कैप्शन दिया है। 
 
विज्ञापन

3 of 4
बिपाशा बसु करण सिंह ग्रोवर के साथ। - फोटो : instagram
पति करन ने भी शेयर कीं तस्वीरें 
करण ने अपनी पत्नी को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनकी कुछ तस्वीरें साझा की। इन्हें साझा करते हुए वे लिखते हैं, "मेरे प्यारे बंदर बच्चे को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं! तुम्हारे जीवन का हर पल खुशी, प्यार और हंसी से भरा हो। तुम एक अद्भुत व्यक्ति हो। मैं तुम्हें जन्म लेने के लिए शुक्रिया कहना चाहता हूं। मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं। जन्मदिन मुबारक हो।" इस पर बिपाशा ने कमेंट कर जवाब दिया, 'आई लव यू माय स्वीट बेबी।'

विज्ञापन

4 of 4
बिपाशा बसु।
इतने साल की हो गई हैं बिपाशा
बिपाशा बसु आज 43 साल की हो गई हैं। बिपाशा ने 2001 में थ्रिलर फिल्म 'अजनबी' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट फीमेल डेब्यू के लिए फिल्मफेयर अवार्ड मिला था। इसके बाद उन्होंने सुपरहिट हॉरर फिल्म 'राज' (2002) में काम किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें