फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का कहर: विशाल ददलानी, कुब्रा सैत हुए कोरोना संक्रमित, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

Fri, 07 Jan 2022 02:15 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
विशाल ददलानी और कुब्रा सैत - फोटो : सोशल मीडिया

किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी कि कोरोना वायरस इतना भयानक स्वरूप धारण कर लेगा। वायरस की पहली और दूसरी लहर के बाद, अब तीसरी लहर देश पर हावी हो रही है। भारत ने एक दिन में एक लाख से ज्यादा नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसने न केवल आम बल्कि कई सेलेब्स काे भी अपनी चपेट में ले लिया है। खबर आ रही है कि संगीतकार-गायक विशाल ददलानी और अभिनेत्री कुब्रा सैत की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। दोनों ने शुक्रवार को अपने-अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए इस बात की जानकारी दी है।

विज्ञापन

2 of 5
विशाल ददलानी - फोटो : सोशल मीडिया
गायक, गीतकार और संगीतकार विशाल ददलानी ने शुक्रवार को जानकारी दी है कि उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर परीक्षण किट की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “यह उन सभी के लिए है जो पिछले सप्ताह या 10 दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं। दुख की बात यह है कि हर एहतियात बरतने के बावजूद, मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।”

विज्ञापन

3 of 5
विशाल ददलानी - फोटो : सोशल मीडिया
विशाल आगे लिखते हैं कि मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। हल्के लक्षण हैं।“ किसी भी समय चाहे साप्ताहिक शूटिंग हो या कुछ और (जहां सभी प्रोटोकॉल का पालन मेरी जानकारी के अनुसार किया गया था), क्या मैं बिना मास्क के किसी से मिला हूं? जहां तक मुझे याद है, न ही मैंने किसी अस्वच्छ चीज को छुआ और न ही मैंने मास्क उतारा था। मेरे लक्षण हल्के हैं, लेकिन फिर भी काफी परेशान करने वाले हैं। कृपया सावधान रहें।”

4 of 5
कुब्रा सैत - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं अभिनेत्री कुब्रा सैत ने लिखा, “सुनिए खूबसूरत पैप्स। सबसे पहले और सबसे महत्वपूर्ण #मास्कअप। मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यदि आप पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आएं हैं, तो कृपया होम टेस्ट करें… (ताकि हम पहले से ही बोझिल टेस्टिंग सिस्टम पर बोझ न डालें)। (मुझे अभी भी लैब से परिणाम नहीं मिला है। 36 घंटे हो गए हैं), अन्यथा बेहतर होगा कि घर के अंदर रहें और एक ब्रेक लें। हो सकता है कि आपको एहसास भी न हो कि आप एक कैरियर हैं (इस स्तर पर)। मैं ठीक हूं। आराम कर रही हूं और टीवी देख रही हूं। मन को शांत रखें, अधिक मात्रा में लिक्विड लें, थोड़ा टीवी और फोन देखें। इस तरह 5-7 दिनों में हम #ByeOmicron कह सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कोरोना संक्रमित - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि इससे पहले, मृणाल ठाकुर, करीना कपूर खान, अर्जुन कपूर, रिया कपूर, अमृता अरोड़ा आदि जैसे सेलेब्स भी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें