बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपासा बसु अपने अभिनय के लिए तो जाना ही जाता है, इसके साथ ही वे अपनी फिटनेस के को लेकर भी हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। हालांकि कुछ समय से बिपाशा फिल्मों से दूर हैं लेकिन वे अपनी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं। यह तो सभी जानते हैं कि जब बिपाशा ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में डेब्यू किया था तब उनका रंग सांवला था, लेकिन उन्होंने इसके बावजूद भी अपनी पहचान बनाई। हालांकि कई बार उन्हें भी अपने रंग की वजह से काफी कुछ झेलना पड़ा। आज 7 जनवरी को बिपाशा अपना 43वां जन्मदिन मना रही हैं। बॉलीवुड में कई बार एक्ट्रेसेस के बीच में कैट फाइट के किस्से देखने और सुनने को मिल जाते हैं तो चलिए बिपाशा के जन्मदिन के मौके पर जानते हैं फिल्म अजनबी के सेट का मशहूर किस्सा जब करीना और उनके बीच हुई थी लड़ाई।