फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bipasha Basu: 'पल-पल दिल के पास' जैसा रहा बिपाशा का प्यार, करण से पहले इन छह ठिकानों पर अटकी कश्ती

Sat, 07 Jan 2023 10:29 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
बिपाशा बसु - फोटो : अमर उजाला
इश्क सबका मुकम्मल हो जाता तो बात ही क्या होती, किसी का दिल तो किसी की जिंदगी बर्बाद न होती। जी हां, प्यार एक ऐसा शब्द, जो हम सभी की जिंदगी में एक नई ताजगी और नयापन भर देता है। लेकिन प्यार पाना उतना आसान और सभी की किस्मत में नहीं होता...। जीवन में सच्चा प्यार पाने के लिए दर्द, डिप्रेशन और न जाने किस-किस चीज से गुजरना पड़ता है। लेकिन आप सभी सोच रहे होंगी कि आखिर हम आज ऐसी बातें क्यों कर रहे हैं, तो बता दूं आज बॉलीवुड इंडस्ट्री की बंगाली बाला यानी बिपाशा बसु का जन्मदिन है और अभिनेत्री की जिंदगी में प्यार की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। 7 जनवरी, 1979 को दिल्ली में जन्मी बिपाशा आज 44 साल की हो गई हैं। बिपाशा ने कई हिट फिल्मों में काम कर सिनेमा जगत में एक अलग पहचान बनाई है। स्क्रीन पर बहुत से अभिनेताओं के साथ इश्क फरमाने वाली बिपाशा को ऑफ स्क्रीन भी एक नहीं... दो नहीं बल्कि छह लोगों से मोहब्बत हुई। लेकिन भगवान का संजोग देखिए बिपाशा की ये मोहब्बतें मुकम्मल न हो सकी। वैसे तो अभिनेत्री अब करण सिंह ग्रोवर के साथ एक खुशहाल जीवन जी रही हैं, लेकिन आज हम आपको बिपाशा के अफेयर्स के बारे में बताने जा रहे हैं...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
बिपाशा बसु, मिलिंद सोमन - फोटो : Social media
मिलिंद सोमन
किसी के भी जीवन में पहली मोहब्बत हमेशा खास होती है। लेकिन कोई किस्मत वाला ही होता है, जिसकी यह मोहब्बत पूरी हो सके। बिपाशा बसु को भी उस जमाने के  सुपरमॉडल रहे मिलिंद सोमन से पहला प्यार हुआ था। लेकिन अभिनेत्री की किस्मत में यह प्यार ज्यादा समय के लिए नहीं रहा। दरअसल, कहा जाता है कि बिपाशा और मिलिंद की मुलाकात मॉडलिंग असाइनमेंट के दौरान हुई थी। बिपाशा अपने बिजी शेड्यूल की वजह से मिलिंद को समय नहीं दे पा रही थीं, जिसके कारण दोनों के बीच दूरियां पैदा हुई और जल्द ही ब्रेकअप हो गया। 
विज्ञापन

3 of 8
डीनो मोरिया, बिपाशा बसु - फोटो : Social media
डीनो मोरिया
मिलिंद के जाने के बाद बिपाशा बसु को मॉडलिंग की दुनिया के साथ-साथ बी-टाउन में पहचाना जाने लगा था। अभिनेत्री सफलता की सीढ़ियां चढ़ रही थीं। जब ही उनके हाथ भट्ट कैंप की ऐसी भूतिया फिल्म लगी, जिसने न केवल बिपाशा के करियर में बल्कि उनकी निजी जिंदगी में भी रंग भर दिए। विक्रम भट्ट के निर्देशन में बनी 'राज' से बिपाशा के करियर को जहां एक तरफ नई उड़ान मिली, वहीं दूसरी तरफ अभिनेत्री के दिल में डीनो मोरिया की एंट्री हो गई थी। दोनों का अफेयर 'टॉक ऑफ द टाउन' बन गया था। कहा जाता है कि 'राज' की शूटिंग के दौरान ही दोनों एक दूसरे के करीब आए गए थे। लेकिन कुछ वक्त बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया था।

4 of 8
जॉन अब्राहम, बिपाशा बसु - फोटो : Social media
जॉन अब्राहम 
डीनो मोरिया संग इश्क फरमाने के बाद बिपाशा की जिंदगी में उस शख्स की एंट्री हुई, जिसके साथ अभिनेत्री ने शादी के सपने सजाए थे। सोचिए, सोचिए....यह और कोई नहीं बल्कि बॉलीवुड में अपनी मस्कुलर बॉडी और गुड लुक्स के लिए पहचाने जाने वाले जॉन अब्राहम थे। जी हां, डीनो के बाद बिपाशा का दिल जॉन अब्राहम पर आया था। दोनों ने एक-दूसरे के साथ कई फिल्मों में काम किया था और कमाल का बॉन्ड शेयर किया करते थे। फिल्म 'साया' की शूटिंग के दौरान इन दोनों का प्यार परवान चढ़ा था। फिर क्या था आलम यह था कि जॉन और बिपाशा उस वक्त बॉलीवुड के हॉटेस्ट कपल बन गए थे। दोनों एक-दूसरे पर जान छिड़कते थे और पूरे नौ साल तक एक सीरियस रिलेशनशिप में रहे। लेकिन फिर एक दिन जॉन अब्राहम से एक ऐसी भूल हुई, जिससे बिपाशा का दिल चकनाचूर हो गया। बस उस गलती की बिपाशा माफी नहीं दे पाई और दोनों की राहें जुदा हो गईं। पूरी कहानी जानने के लिए पढ़िए..... 
Love Story: बिपाशा के साथ-साथ इस हसीना को भी डेट कर रहे थे जॉन, उस रात की एक गलती ने अलग कर दी दोनों की राहें
विज्ञापन

5 of 8
राणा दग्गुबाती, बिपाशा बसु - फोटो : Social media
राणा दग्गुबाती 
100 हाथियों का दम रखने वाले 'बाहुबली' के भाई 'भल्लालदेव' यानी राणा दग्गुबाती भी बिपाशा बसु से इश्क फरमा चुके हैं। जॉन के साथ नौ साल का रिश्ता टूटने के बाद दो साल तक सदमे में रहने के बाद बिपाशा की जिंदगी में बहार राणा दग्गुबाती लाए। फिल्म 'दम मारो दम' से बिपाशा और राणा की नजदीकियां बढ़ने लगी थीं। शूटिंग के दौरान दोनों एक-दूजे को दिल दे बैठे थे, लेकिन यह रिश्ता पर ज्यादा लंबा नहीं चला। 
विज्ञापन

6 of 8
बिपाशा बसु, सैफ अली खान - फोटो : Social media
सैफ अली खान 
इसके बाद बिपाशा का दिल बॉलीवुड के नवाब सैफ अली खान पर आ अटका। बात उस दौरान की है जब दोनों फिल्म 'रेस 2' में काम कर रहे थे। लेकिन फिल्म पूरी होने के बाद साल 2012 में सैफ ने अचानक करीना से शादी कर ली और बिपाशा फिर अकेली रह गईं।
Bipasha Basu: कई साल से फिल्मों से दूर, फिर भी पति से सात गुना ज्यादा अमीर बिपाशा, ऐसे होती है इतनी कमाई
विज्ञापन

7 of 8
हरमन बावेजा, बिपाशा बसु - फोटो : Social media
हरमन बवेजा  
वर्ष 2014 यह वह साल था, जब बिपाशा ने अपना छठवां अफेयर अभिनेता हरमन बवेजा के साथ कंफर्म किया था। बिपाशा ने एक ट्वीट किया था, जिसने सभी को हरमन और उनके रिश्ते की सच्चाई बताई थी। अभिनेत्री ने लिखा था, 'हरमन और मैं कपल हैं। फाइनली मुझे वह पर्सन मिल गया है जो कि मुझ जैसी इंसान से बहुत अच्छा है।' लेकिन महज छह महीने बाद ही यह कपल अलग हो गया। एक इंटरव्यू में बिपाशा ने ब्रेकअप पर तो बात की थी लेकिन इसके पीछे का कारण बताने से साफ मना कर दिया था।
विज्ञापन

8 of 8
बिपाशा बसु,करण सिंह ग्रोवर - फोटो : instagram
करण सिंह ग्रोवर से शादी
छह लोगों के संग इश्क फरमाने के बाद बिपाशा का दिल 'अलोन' फिल्म के अपने को-स्टार करण सिंह ग्रोवर पर अटक गया था। उम्र में चार साल छोटे करण भी बिपाशा को शूटिंग के दौरान दिल हार गए थे। शूटिंग के दौरान दोनों में नजदीकियां बढ़ी और कपल की डेटिंग की खबरें आने लगीं। करीब एक साल डेटिंग के बाद बिपाशा ने करण से बंगाली रीति-रिवाज से 30 अप्रैल, 2016 को शादी कर ली। हालांकि, बिपाशा से पहले करण दो बार शादी कर चुके थे और दोनों ही बार उनका तलाक हुआ।  
Reena Roy: जब पहली ही फिल्म में डायलॉग भूलने की रीना रॉय को मिली थी ऐसी सजा, हाथ से निकल गईं कई फिल्में
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें