गुलाम
- फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई
चलते चलते...
फिल्म ‘गुलाम’ का संगीत काफी हिट हुआ था और इसमें आमिर खान के गाए गाने ‘आती क्या खंडाला’ का सबसे बड़ा हाथ रहा। इसके अलावा कुमार सानू और अलका याग्निक के गाए दो और गाने ‘आंखों से तूने ये क्या कह दिया’ और ‘जादू है तेरा ही जादू’ भी सुपरहिट रहे। जतिन ललित के संगीतबद्ध किए इन गानों ने जो धूम मचाई, उसके चलते फिल्म ‘गुलाम’ के कोई 25 लाख कैसेट उस साल बिके थे। साल 1998 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म करण जौहर निर्देशित ‘कुछ कुछ होता है’ रही थी, उसके बाद नंबर दो पर थी बॉबी देओल की फिल्म ‘सोल्जर’। नंबर तीन और नंबर चार पर उस साल रही थीं सलमान खान की फिल्में ‘प्यार तो होना ही थी’ और ‘प्यार किया तो डरना क्या’, उसके बाद शाहरुख की फिल्म ‘दिल से’ और फिर जाकर ‘गुलाम’ का नंबर आया था। लेकिन, ‘गुलाम’ का बजट ही सिर्फ सवा सात करोड़ रुपये था तो 24 करोड़ रुपये कमाकर ये सुपरहिट फिल्म बनी।
(‘बाइस्कोप’ कॉलम में प्रकाशित यह आलेख बौद्धिक संपदा अधिकारों के तहत संरक्षित हैं।)